फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   cctv footage viral of loot firing at Betting station aman vihar, delhi

बदमाशों ने सटोरियों पर डाला डाका, लूट ले गए सारा माल, सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल

Wed, 31 Oct 2018 04:00 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
cctv footage viral of loot firing at Betting station aman vihar, delhi
cctv footage

क्या आपको पता है कि सटरियों के यहां ही बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। राजधानी दिल्ली में एक ऐसा ही मामले सामने आया है जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजधानी दिल्ली के अमन विहार में सट्टा खेलने के दौरान बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। बदमाशों ने यह हमला अमन विहार स्थित सट्टे के अड्डे पर किया था, जहां से वह सट्टा खेल रहे लोगों से कैश लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन

cctv footage viral of loot firing at Betting station aman vihar, delhi

दरअसल पिछले कुछ दिनों से अमन विहार, किराड़ी इलाके में सट्टे का कारोबार अपने चरम पर है। सट्टे के अड्डे पर सट्टा खेल रहे लोगों के पास पैसे भी भरपूर होते हैं, जिसका फायदा लुटेरों ने उठा लिया। बदमाश कई बार सट्टे के अड्डों पर हमला कर लूटपाट कर फरार हो जाते हैं।हालांकि गोलीबारी में एक शख्स की मौत भी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

cctv footage viral of loot firing at Betting station aman vihar, delhi

बताया जा रहा है कि सोमवार रात पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। उस शख्स को गोली लगी है और उसकी मौत हो चुकी है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की तो मृतक की पहचान सट्टा कारोबारी हरीश के रूप में हुई।

विज्ञापन

cctv footage viral of loot firing at Betting station aman vihar, delhi
CCTV Camera - फोटो : irishtimes.com

इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में भी हमलावर साफ तौर पर देखे जा सकते हैं कि किस तरीके से नकाबपोश हमलावर 5 से 6 की संख्या में एक घर के अंदर दाखिल हुए और महज 2 से 3 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 29 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे का मामला बताया जा रहा है।  फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए जांच में जुटी हुई है, बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें... (सोर्स- eenaduindia.com)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed