फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Bride-to-be, 22, slams her critics as she prepares to walk down the aisle with her 58-year-old fiance

22 की लड़की, 58 का दूल्हा, मां से बड़े बच्चे, दिलचस्प है ये शादी

Tue, 18 Aug 2015 09:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Aug 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
Bride-to-be, 22, slams her critics as she prepares to walk down the aisle with her 58-year-old fiance

कहते हैं जब इश्क अपने पूरे शबाब पर हो तो इसके परवान चढ़ने में कुछ भी मायने नहीं रखता। धर्म, लोग, समाज कुछ भी नहीं। उम्र का भारी अंतर ही क्यों न हो। कुछ इसी हकीकत को अंजाम दे रहा है इंग्लैंड के वुडब्रिज का एक प्रेमी जोड़ा।

विज्ञापन


22 साल की कार्ली किंग और 58 साल का शख्स बिली पॉटर एक-दूसरे से बेइंतेहां मुहब्बत करते हैं। ऐसा वो कहते हैं। ये जानते हुए कि बिली पॉटर के तीन लड़के उसकी प्रेमिका से उम्र में बड़े हैं, दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। लेकिन आलोचकों की मानें तो माजरा कुछ और है।
विज्ञापन


इस रिश्ते से नाराज लोगों के मुताबिक बार में काम करने वाली लड़की कार्ली की नजर बिली की जायदाद पर है। इसलिए प्यार और शादी का नाटक कर रही है।

लेकिन कार्ली और बिली के मुताबिक दोनों की उम्र के बीच के भारी अंतर को सोसाइटी वाले हजम नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए तमाम तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। दोनों के कहते हैं कि वो एक-दूसरे के साथ बहुत खुश हैं। इसलिए एक-दूसरे को जीवन साथी बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ली-बिली की दिलचस्प प्रेम कहानी

Bride-to-be, 22, slams her critics as she prepares to walk down the aisle with her 58-year-old fiance

कार्ली अपने प्रेम कहानी के बारे में बताती है कि बिली से उसकी मुलाकात साल 2011 में उस वक्त हुई थी जब कार में कुछ खराबी आ गई थी। एक दोस्त के कहने पर मैं बिली के पास कार को ठीक करवाने के लिए ले गई थी और बिली ने कुछ ही देर में कार को ठीक कर दिया था। उस वक्त बिली ने मेरी तरफ ध्यान नहीं दिया, शायद इसलिए क्योंकि मैंने अपनी आखों पर एक मोटे फ्रेम का चश्मा पहन रखा था।

लेकिन छह महीने बाद मेरी बिली से फिर से मुलाकात हुई उस बार में जहां मैं काम करती थी। बिली की उम्र ज्यादा भले ही हो लेकिन वो दिखने में मुझे एकदम हॉट लगा। मैं उसको देखते ही आकर्षित हो गई थी। उस दिन मैंने भी चश्मे की जगह आखों में कॉन्टैक्ट लैंस पहन रखे थे। इसलिए बिली ने जब मुझे देखा तो वो भी बिना आकर्षित हुए रह न सका। बिली ने मुझसे ड्रिंक बनाने के लिए कहा। उसके बाद बिली अक्सर बार में आने लगा और हम लोग धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आने लगे।

मैं अपनी गाड़ी से लिफ्ट देकर बिली को घर छोड़ देती थी। मुझे उसके साथ वक्त गुजारना अच्छा लगने लगा था इसलिए हम लोग बाहर घूमने भी जाने लगे। और वो दिन भी आ गया जब बिली ने एक रेस्टोरेंट में घुटनों पर बैठकर मुझे प्रपोज किया। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। हम दोनों ने तय किया के अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाएंगे। हम दोनों ने एक-दूसरे के घरवालों से मिले, दोस्तों से मिले। सबकी सहमति के बाद अब हम शादी करने जा रहे हैं।

बिली की पहले शादी हो चुकी है और उसके तीन बेटे हैं और तीनों ही कार्ली से उम्र में बढ़े हैं। बिली ने कहा है कि उसके बेटों को कार्ली से शादी करने के फैसले से कोई ऐतराज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed