फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Brazil woman buried alive by family members struggle for 11 days to fight come out from coffin

मुर्दा समझकर परिवार वालों ने इस महिला को कर दिया था दफ्न, 11 दिन तक लगाती रही चीखें और फिर...

Mon, 19 Feb 2018 09:13 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Brazil woman buried alive by family members struggle for 11  days to fight come out from coffin
brazil women
ब्राजील में परिवार वालों ने एक महिला को गलती से मृत समझकर दफन कर दिया। महिला 11 दिन तक कब्र से निकलने के लिए तड़पती रही। आसपास के लोगों ने कब्र से आवाज सुनकर परिवार वालों को बताया। कब्र खोदी गई, लेकिन तब तक महिला मर चुकी थी। पर ताबूत में हर ओर कब्र में महिला के जिंदा होने के निशान थे। उसके सिर और हाथों पर चोट के निशान मिले हैं और ताबूत में खून लगा था। उसने ताबूत तोड़ने की खूब कोशिश की थी। ताबूत की कील ढीली पड़ गई थी। 
विज्ञापन


स्थानीय निवासी एना फ्रांसिस्को ने बताया, रिसाचो दा नेवेस में रहने वाली 37 साल की रोजांगेला अल्मेंडा दा सांतो के परिवार वालों ने समझा की सेप्सिस के संक्रमण से उसकी मृत्यु हो गई। 28 जनवरी को रोजांगेला को लकड़ी के ताबूत में बंद कर सीमेंट की कब्र में दफन कर दिया गया। नौ फरवरी को कब्र के पास में खेल रहे बच्चों ने उसमें से आवाज आते सुनीं। बच्चों ने वहां रहने वाली नतालिना सेल्वा को बताया। नतालिना के मुताबिक पहले तो उन्हें लगा कि बच्चे मजाक कर रहे हैं। जब वह कब्र के पास गईं, तो उन्होंने दो बार हांफने की आवाज सुनी। फिर यह आवाज बंद हो गई। इसके बाद उन्होंने रोजांगेला के परिवार वालों को उसके कब्र में जिंदा होने की सूचना दी। कब्र खोदी गई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन

रिसाचो दा नेवेस के पुलिस प्रमुख अर्नाल्डो मोंटे ने बताया, स्थानीय लोगों का कहना है कि कब्र तोड़े जाने के बाद उत्सुकता वश वहां भीड़ जमा हो गई थी। 500 लोगों ने मृत महिला के हाथ-पैर छुए थे। उनका कहना है कि हाथ-पैर गर्म थे। यानी वह कुछ समय पहले तक वह जिंदा थी। पुलिस अब परिवार वालों के बयान दर्ज कर रही है। मृत महिला के शव की जांच की जाएगी। ताकी पता चल सके कि आखिरी हुआ क्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed