उड़ते विमान में ये किस हरकत पर उतर आई महिलाएं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम कहीं भी जाएं, लेकिन अगर उस जगह कोई मां अपने नवजात को लेकर आई हुई है तो वहां छोटे बच्चे के रोने की आवाजें आना आम है।
कई बार बाकी के लोग रोते बच्चे की आवाज से परेशान तो होते हैं लेकिन कुछ कह नहीं क्योंकि वो समझते हैं कि बच्चे कितना रोते हैं।
लेकिन मिरर में छपी खबर के मुताबिक उड़ते विमान में महिला ही महिला की दुश्मन बनी दिखाई दी। खबर की मानें तो 27 साल की चैन जुआंग सुंग अपने नवजात को लेकर चीन के चॉन्गकिंग शहर से हॉन्ग-कॉन्ग के लिए जा रही फ्लाइट में बैठी थी।
बच्चा लगा रोने
अब बच्चा है तो उसे तो ये नहीं पता ना कि उसे कब रोना है और कब नहीं। इस मां का नवजात शांत फ्लाइट में तेजी से रोना शुरू हो गया। बहुत चुप कराने के बावजूद उसका रोना शांत नहीं हो रहा है।
बच्चे के रोने की आवाज से उसकी मां के पीछे बैठी दो महिला यात्रियों ने मां के ऊपर ही चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी शिकायत की थी कि बच्चा कितनी तेज आवाज में रो रहा है, इससे सबको परेशानी हो रही है।
लेकिन आप सुनकर दंग रह जाएंगे कि पीछे बैठी महिला यात्रियों के कमेंट्स को सुनकर ये मां खड़ी हुई और पलटकर तेजी से उन दोनों महिलाओं में से एक को जोरदार मुक्का जड़ दिया।
यात्रियों ने बताई पूरी कहानी
इस पूरी घटना को एक यात्री ने बताया और कहा कि जिस अंदाज में वो मां अपने सीट से पलटी और अन्य महिला को ही उसके बच्चे के रोने की शिकायत करने पर मुक्का मारा, वो एकदम फिल्मी था।
झगड़ती हुई इन औरतों को फौरन ही फ्लाइट के क्रू ने शांत करवाया और विमान के गंतव्य पर पहुंचने ही बात-चीत के लिए अलग किया। विमान के संचालक ने कहा कि पैंसेंजर उड़ते विमान के अंदर ऐसी हरकत नहीं कर सकते हैं।
बताते चलें कि हाल ही में चीन के ही एक विमान में ऐसा ही अजीबोगरीब मामला आया था। इस मामले में एक यात्री ने खुली हवा पाने के लिए विमान का इमरजेंसी दरवाजा खोल दिया था। इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोंरी।