फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   boyfriend dresses as his girlfriend so that he can take her exam

उफ! पढ़ाई में भोंदू प्रेमिका के लिए खुद ही लड़की बन पहुंचा एग्जाम हॉल

Thu, 11 Jun 2015 12:45 PM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
boyfriend dresses as his girlfriend so that he can take her exam

ये एक ऐसी स्कूल में होने वाली प्यार की कहानी है जिसके बारे में आप सुनेंगे तो जितना हंसेंगे उतना ही हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


मामला है कजाकिस्तान के एक स्कूल का जहां 20 साल के अयान जाडेमोव का प्यार 17 साल की एक लड़की से था। अयान की गर्लफ्रेंड पढ़ाई-लिखाई में थोड़ी कमतर थी और उसमें बैठने से डर रही थी।

डेली मेल के मुताबिक उस लड़की को घबराहट इस बात की थी कि कहीं वो फेल ना हो जाए। अपनी इस दिक्कत को उसने अयान के साथ शेयर किया। अयान ने गर्लफ्रेंड की इस पीड़ा को देखकर अजब-गजब प्लान बना लिया।
विज्ञापन


लो भई, हीरो बना SHero

boyfriend dresses as his girlfriend so that he can take her exam

अयान ने सोचा कि क्यों ना वो एग्जाम हॉल गर्लफ्रेंड जैसा बनकर ही चला जाए। उसने ऐसा ही किया। वो अपनी गर्लफ्रेंड जैसा बनकर हॉल में पहुंच गया।

बता दें कि ये वो एग्जाम था जिसको देने के बाद अयान की गर्लफ्रेंड कॉलेज में पढ़ने के लिए काबिल हो जाती। अयान काले विग को पहनकर और स्कर्ट पहने हुए हॉल गया ‌था।

लेकिन उसकी आवाज ने उसकी पोल खोल दी। एग्जाम लेने वाले अधिकारियों को लगा कि फोटो में लगी लड़की से इस लडकी का चेहरा अलग है। पास गए और बात की उसकी आवाज ने मामला साफ कर दिया।

लड़के को लगा जुर्माना

boyfriend dresses as his girlfriend so that he can take her exam

अब लड़के को अपनी इस हरकत के बाद बड़ा जुर्माना चुकाना पड़ा है। वहीं उसकी गर्लफ्रेंड ने कहा कि उसके लिए अयान का प्यार और सब बढ़ गया है।

उसने कहा कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उससे काफी प्यार करता है। उसकी इस हरकत पर गर्लफ्रेंड को काफी प्यार आया है। वहीं बाकी स्टूडेंट का कहना कुछ अलग ही है।

कुछ बोलते हैं कि ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसा करके गलत किया तो कोई कहता है कि किस्मत वाली लड़की को ही ऐसा प्यार करने वाला लड़का मिलता है जो इतना कुछ ‌दांव पर लगाकर ऐसी मदद करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed