फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   boyfriend calls ex 22000 times in ten months

ऐसा सिरफिरा आशिक, एक्स-गर्लफ्रेंड को लगा डाला 22 हजार बार कॉल

Mon, 08 Sep 2014 10:29 AM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
boyfriend calls ex 22000 times in ten months

आप अपने आस-पास कई बार लव-बर्डस के बीच ब्रेकअप-पैचअप को देखते ही होंगे। ब्रेकअप में आजकल तो लोग पार्टियां करते हैं और फिर किसी दूसरे के मिल जाने पर अगले ही दिन ये एन्ज्वॉय भी करने लगते हैं।

विज्ञापन


लेकिन, ब्रेकअप की ऐसी कहानी आपने यकीनन पहले कभी नहीं सुनी होगी। हम ये नहीं कहेंगे कि ये ब्वॉयफ्रेंड अपने हाल ही में हुए ब्रेकअप से काफी आहत था। वो तो बल्कि गजब का सिरफिरा था जिसने ब्रेकअप के बाद भी अपनी पूर्व-प्रेमिका का जीना हराम कर दिया।
विज्ञापन


द लोकल में छपी खबर के मुताबिक मामला फ्रांस का है जहां एक जोड़े में तीन सालों बाद ब्रेकअप हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर दिया परेशान

boyfriend calls ex 22000 times in ten months

साल 2011 से दोनों का अफेयर था जो इस साल जाकर अब किसी कारण से खत्म हो गया। आपको यकीन करना मुश्किल होगा कि ब्वॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड को कुल 22000 बार फोन कॉल्स और मैसेजस किए।

त्रस्त गर्लफ्रेंड को परेशान होकर पुलिस के पास जाना पड़ा। इस किस्सा कुल 10 महीनों तक चला। इसके बाद लड़की की कंपलेंट पर लड़के को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के पास उसने ऐसा करने की बात कुबूली और साथ ही इसकी वजह भी बताई।

उसने बताया कि वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से फोन पर थैंक्यू सुनना चाहता था। उसका कहना था कि उसने और लड़की दोनों ने मिलकर लड़की का फ्लैट लिया था और उसे सजाया-संवारा था।

अजीब थी वजह

boyfriend calls ex 22000 times in ten months

लड़का असल में लड़की से कॉम्पनसेशन मांगना चाह रहा था। उसने साफ कहा कि उसे लड़की से बदले में रूपए या फिर थैंक्यू सुनना था। लेकिन वो उसके कॉल्स नहीं उठा रही थी और मैसेज का भी जवाब नहीं दे रही थी।

पुलिस ने लड़के को मेंटल प्रॉब्लम का शिकार मानते हुए मनोचिकित्सक के पास भेज दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि वो डिप्रेशन का शिकार है।

मामले से निबटारे के लिए लड़की ने उसे थैंक्यू बोल ही दिया। तब से उसने अभी तक लड़की को कोई कॉल्स नहीं की हैं।

ब्रेकअप से हुई आहत, हफ्तेभर में 77639 बार किया ब्वॉयफ्रेंड को फोन!

फेसबुक पर लड़कियां पटाने का चक्कर इस कदर पड़ा भारी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed