फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   girlfriend calls 77000 times to her ex boyfriend

ब्रेकअप से हुई आहत, हफ्तेभर में 77639 बार किया ब्वॉयफ्रेंड को फोन!

Thu, 10 Jul 2014 10:45 AM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
girlfriend calls 77000 times to her ex boyfriend

ये एक ऐसे ब्रेकअप की कहानी है जिसे आपने यकीनन पहले कभी नहीं सुना होगा।

विज्ञापन


माना कि प्यार करने वालों के लिए ब्रेकअप के जस्ट बाद वाले वक्त से उभरना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन ब्रेकअप की ये कहानी तो किसी के भी होश उड़ा दे।

वर्ल्ड न्यूज डेली रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक मेक्सिको में रहने वाली लिंडा मर्फी और वहीं रहने वाले विलियम रेयान्स में हफ्तेभर से अफेयर चल रहा था।

लेकिन किसी वजह से दोनों में अफेयर के हफ्तेभर बाद ही झगड़ा और फिर ब्रेकअप हो गया। अब इस बात का गम लिंडा पर इतना बुरा गुजरा कि उसने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंडा का जीना हराम कर दिया।

विज्ञापन

हे भगवान! ये तो हद है

girlfriend calls 77000 times to her ex boyfriend

लिंडा ने विलियम से बात करना चाहती थी। एक-दो बार जब विलियम ने फोन नहीं उठाया तो फिर लिंडा नहीं मानी और पता नहीं उसपर कौन सा पागलपन सवार हो गया।

एक हफ्ते में विलियम से संपर्क करने के लिए उसने उसको 77639 कॉल कर डाली।

यही नहीं, उसने तो विलियम को कुल 1937 ईमेल्स, 41229 टेक्सट मैसेजस, 217 वॉयस मैसेजस और 647 चिट्टियां तक भेज डाली।

विज्ञापन

नहीं सोती थी रात भर

girlfriend calls 77000 times to her ex boyfriend

अपने एक्स से एक बार बात करने के लिए वो इतनी पागल हो गई थी कि उसने ऐसी दवाइयां और एनर्जी ड्रिंक्स लिए जिसके लेने के बाद उसे नींद न आए।

लड़की के पागलपन का इतना अजब हाल था कि वो एक बार में तीन फोन से लड़के के तीन नंबरों पर एक साथ ही कॉल करती रहती थी।

वो ये काम बिना रूके एक सप्ताह तक करती रही। लड़के के पर्सनल फोन, घर के नंबर और ऑफिस के नंबर पर वो एक साथ फोन लगाती रही।

विज्ञापन

लड़के का हुआ बुरा हाल

girlfriend calls 77000 times to her ex boyfriend

लड़का गर्लफ्रेंड की इस हरकत से बुरी तरह परेशान रहा। उसकी पर्सनल लाइफ के साथ ही ऑफिस लाइफ भी प्रभावित होने लगी।

खुद ऑफिस वालों ने जब लड़के को इस कदर परेशान देखा था।

इस अजब-गजब ब्रेकअप के केस को पुलिस को बताया गया और पुलिस लड़की को गिरफ्तार करके ले गई।

दिमागी रूप से है बीमार

girlfriend calls 77000 times to her ex boyfriend

जांच में पुलिस को पता चला कि लड़की को ओबसेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर है। इस बीमारी के वजह से वो अपने एक्स ब्वायॅफ्रेंड को लेकर ज्यादा सीरियस रही।

हांलाकि अभी ये तय नहीं किया जा सका है कि लड़की को उसके बीमारी को देखते हुए कोर्ट सजा देगी या नहीं।

अब विलियम चैन की सांसें ले रहा है।

खौफनाक द्वीप, जहां के सांप काटने पर गला देते हैं चमड़ी!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed