फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   boy found with coins, blades and poly bags in stomach

गजब! लड़के के पेट से निकला ऐसा सामान, सुनकर चौंक जाएंगे आप

Sat, 14 Jun 2014 12:17 PM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
boy found with coins, blades and poly bags in stomach

यूं तो आपने कई बार गाय और भैंस जैसे जानवरों के पेट में पॉलीथीन पाए जाने के मामलों के बारे में सुना होगा।

विज्ञापन


लेकिन क्या कभी आपने ऐसे किसी मामले के बारे में सुना है जब इंसान के पेट में प्लास्टिक बैग मिले?

अगर नहीं, तो अब ऐसा मान लीजिए। हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं क्योंकि महाराष्ट्र के अकोला में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

मिली कई चीजें

boy found with coins, blades and poly bags in stomach

महाराष्ट्र के अकोला में एक 22 वर्षीय युवक के पेट से 25 सिक्के, एक ब्लेड, प्लास्टिक बैग और टूटे टूथ ब्रश के टुकड़े निकले हैं।

ये चीजें डॉक्टर सुनील मपारी के नेतृत्व में डाक्टरों ने 4 घंटे तक चले इंडोस्कोपिक ऑपरेशन में युवक के पेट से निकालीं।

डॉक्टरों की पूरे चार घंटे यही कोशिश रही कि वो लड़के के पेट से सभी चीजें ठीक से निकाल बाहर करें। अपने पेट में भयंकर दर्द लिए ये लड़का अस्पताल पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वजह नहीं पता

boy found with coins, blades and poly bags in stomach

इस लड़के के पेट में सिक्के, पॉलीथीन और ब्लेड कैसे पहुंचे, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

हांलाकि डॉक्टरों ने कहा कि या तो लड़के ने इन सभी चीजों को गलती से निगल लिया होगा या फिर पागलपन में ये हरकत की होगी।

इसका पता तो उससे पूछताछ से ही चलेगा। युवक का ऑपरेशन 6 डॉक्टरों की टीम ने किया।

खुला किस्मत का जैकपॉट! अचानक ही बॉक्स में पड़े मिले 50 करोड़ रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed