खुला किस्मत का जैकपॉट! अचानक ही बॉक्स में पड़े मिले 50 करोड़ रुपए
किसी भी प्रोग्राम की शूटिंग के लिए टीवी क्रू को कोई अलग सी जगह तलाश करनी होती है। इसी तरह से ये टीम भी अपने नए रियेलिटी टीवी शो के लिए लंदन के सिल्वरटाउन में शूट कर रही थे।
डेली मेल के अनुसार जिस फ्लैट को उन्होंने शो के शूट के लिए चुना, वहां उन्हें एक ऐसा लकड़ी का बॉक्स मिला जिसने उनकी नजर खींची।
जब टीम के कुछ मेंबरों ने बॉक्स को खोला तभी उस में से अचानक कई नोट धड़ाधड़ गिरना शुरू हो गए।
एक दो नहीं पूरे पचास करोड़
टीवी क्रू ऐसे पुराने घर में शूट करने के वक्त तब हैरान रह गया जब उसने बॉक्स के अंदर सालों से पड़े हुए रूपए पाए।
जब उन्होंने गौर से देखा तो इस बात का अंदाजा लगाया कि इतने सारे रूपए लगभग 50 करोड़ तक तो हैं ही।
अचानक इतने सारे रूपए मिलने पर एक बार को टीवी क्रू बहुत उत्साहित हो गया। उन्हें लगा कि पूरी टीम के मेंबरों के किस्मत का जैकपॉट खुल गया।
बुलाई पुलिस
लेकिन फौरन ही टीम ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर तुरंत ही पुलिस पहुंची और रूपयों को सीज कर लिया।
हांलाकि इस बात की जांच जारी है कि इतने सारे रूपए आए कहां से? लेकिन पुलिस ने इस मामले में किसी आतंकवादी के हाथ होने की संभावना से नकारा है।
उन्होंने टीवी क्रू को भी जानकार देने के धन्यवाद कहा है।
लो, अब जल्द आएगी इंसानी मूत्र से चलने वाली कार!