मधुमक्खियों ने ऐसी जगह काटा, जानकर खिलखिला देंगे आप!
बस की यात्रांए तो आपने भी कई बार की होंगी। जानते ही होंगे कि कई विश्रामस्थल पर रूकने के बाद भी बस कई जगह और सभी रूकती है ताकि वो लोग उतर कर हल्के हो सकें, जिन्हें पेशाब करना होता है।
मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक वियतनाम के क्वांग नाई इलाके में एक बस किसी जगह पर पैंसजरों के लिए रूकी ताकि वो हल्के हो सकें।
अब इनमें से कई लोग उतरे और वहां जंगल नुमा जगह पर बने मधुमक्खी के छत्तों पर ही जाकर पेशाब करने लगे। उन्हें इस बेवकूफाना हरकत पर ऐसा लगा कि कुछ होगा नहीं और वो वहां से चलते बनेंगे।
जब नहीं बक्शा मधुमक्खियों ने
तकरीबन 22 लोगों छत्ते से निकलती हुई मधुमक्खियों ने इन लोगों के प्राईवेट पार्ट पर ही हमला कर दिया।
इनमें से तीन की हालत तो इतनी गंभीर हुई कि उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
सूजन और तेज बुखार से तबियत बिल्कुल खराब थी। बाद में पता चला कि इन कुछ लोगों ने सोचा था कि ऐसा काम करना मजेदार होगा।
कई लोगों को तो मधुमक्खियों ने चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों में काटा, पर छेड़ने के बाद उन्हें मधुमक्खियों ने नहीं छोड़ा और बदला लेने के लिए प्राईवेट पार्ट पर भी हमला किया।