फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   baby weighing 6 kilo born

हैरतअंगेज! पैदा हुआ ऐसा बच्चा, वजन पूरे 6 किलो

Fri, 12 Dec 2014 03:43 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
baby weighing 6 kilo born

आपने ये तो सुना होगा कि किसी के यहां 2 या 3 किलो का स्वास्थ बच्चा पैदा हुआ। लेकिन क्या कभी आपने पैदा हुए बच्चे का वजन 6 किलो सुना है? नहीं ना।

विज्ञापन

पर, ऐसा हुआ है।

डेली मेल के मुताबिक अमेरिका के वॉशिंगटन में दिसंबर के महीने में ही ग्रेज हार्बर कंयूनिटी अस्पताल में येसिका ऑरटिज डेलगाडो ने छह किलो के बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


येसिका के तीसरे और इस नए बच्चे का नाम है फ्रैंनसिस्को लियोन ऑरटिज। येसिका ने फ्रैंनसिस्को को सिजेरियान से जन्म दिया है। बच्चे के पिता का नाम डेविड क्वीग है और वो इसी अस्पताल में पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट में डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुए मोटे बच्चे

baby weighing 6 kilo born

येसिका ने बच्चे की डिलिवरी के बाद बताया कि उनके पहले दो बच्चे भी काफी मोटे पैदा हुए थे। दोनों का वजन 4 किलो ही था। उन्हें इस बात का कहीं ना कहीं पता था इस बार भी उनका बच्च मोटा ही पैदा होगा।

लेकिन वो इतना मोटा होगा, इसके बारे में नहीं पता था। इस वजन का वजन पूरे छह किलो था। बच्चे के वजन ने सबको दंग कर दिया। बच्चे के पिता ने कहा कि उन्होंने बच्चे के लिए छोटे कपड़े खरीदते थे। पर बाद में बच्चे को देखते हुए वो फटाफट मार्केट जाकर बड़े कपड़े लाए।

अस्पताल नवजात के लिए कपड़े देता है। पर फ्रैंसिस्को के बॉडी में कोई भी कपड़े नहीं आ रहे थे। पहलेपहल तो बच्चे को पैदा होते ही आईसीयू में जाना पड़ा था। फिर उसके बाद में मां के साथ घर भेज दिया गया।

यहीं आपको बताते चले कि फ्रैंनसिस्का इस दुनिया का सबसे मोटा नवजात नहीं है। सबसे मोटा बच्चा रिकॉर्ड के मुताबिक कनाडा में साल 1879 में जन्मा था। उसका वजन 10 किलो था। हांलाकि वो 11 घंटे के बाद ही नहीं बच सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed