फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   baby factory in china bursted

तस्करी के लिए बनाई गई बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री

Thu, 15 Jan 2015 08:23 AM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
baby factory in china bursted

क्या आप बच्चों की तस्करी का एक बड़ा बाजार चीन में काम करता है? डेली मेल के मुताबिक हाल ही में चीन की पुलिस ने शैनडॉन्ग प्रांत में एक ऐसे बेबी फैक्ट्री का भंडाफोड किया जहां महिलाएं बच्चों को पैदा करती थीं।

विज्ञापन


ये महिलाएं ज्यादातर एड्स से ग्रसित रहती हैं। कुछ रूपयों के बदले में ये इस फैक्ट्री में बच्चे पैदा करती हैं और तस्करों को बेच देती हैं।

एड्स और एचआईवी संक्रमित मां की वजह से बच्चे भी संक्रमण के साथ ही पैदा होते हैं। इन्हें तस्कर खरीदने के बाद ऐसे कपल्स को बेचते हैं जो बच्चों  को गोद लेते हैं और इसके एवज में तस्करों को रूपए देते हैं।

विज्ञापन

पकड़े गए नवजात 37 बच्‍चे

baby factory in china bursted

पुलिस ने जब इस फैक्ट्री पर छापा मारा तो उन्हें वहां से 37 नवजात बच्चे मिले। यानी वहां बच्चों की तस्करी या यूं कहें कि चाइल्ड ट्रैफिकिंग का धंधा सुचारू रूप से चल रहा था।

इसके साथ ही उन्हें 103 लोग और मिले जो बच्चे पैदा करने से लेकर, उन्हें खरीदने और पैदा करवाने के लिए रखे गए थे। पाए गए सभी बच्चे बीमार और कमजोर मिले। इनमें से सात को जन्म से ही एड्स का संक्रमण है।

पुलिस ने इस बेबी फैक्ट्री से जितने भी बच्चे निकाले सभी बहुत ही गंदे माहौल में मिले। इनके खाने-पीने का सभी कोई ध्यान नहीं रखता था।

ये है नए तरह की तस्करी

baby factory in china bursted

जांच में ये भी पता चला कि नन्हे बच्चों को बेचे जाने तक बचे-कुचे खाने या यूं कहें कि जूठन और पड़े हुए नूडल्स खिलाकर किसी तरह जीवित रखा जाता था।

इस पूरे मामले पर बोलते हुए मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक सेक्‍यॉरिटी एण्ड एंटी ट्रैफिकिंग के डायरेक्टर चेन शिगु ने कहा कि बेबी फैक्ट्री अपनेआप में एक नए तरह की तस्करी का मामला है।

कानून के मुताबिक अगर कोई शख्स तीन बार से ज्यादा इस मामले में पकड़ा पाया गया तो उसकी मौत की सजा पक्की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed