फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   awareness campaign which would leave you baffled

औरतों के लिए मर्दों ने खुलेआम पहने ब्रा, जानें वजह

Wed, 08 Oct 2014 10:25 AM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
awareness campaign which would leave you baffled

कई बार किन्हीं कारणों की वजह से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर हो जाता है। इस ब्रेस्ट कैंसर का पता ज्यादातर उन्हें वर्षों बाद पता चलता है।

विज्ञापन


मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक अपनी जिंदगी बचाने के लिए ऐसी महिलाएं मैसेकटॉमी का सहारा लेती हैं और सर्जरी के माध्यम से अपने ब्रेस्ट ही हटवा लेती हैं।
विज्ञापन


लेकिन, ऐसी महिलाएं कई बार अपना आत्मविश्वास खो देती है और अपने आप को किसी स्त्री जैसा नहीं महसूस कर पाती हैं।

ऐसे ही औरतों को जिंदगी के प्रति सजग बनाने और एक अनोखे तरीके से वापस स्त्री जैसा महसूस करने के लिए चीन के हुनान प्रांत के मर्दों ने अनोखा काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मर्दों ने पहना प्रोस्थेटिक ब्रा

awareness campaign which would leave you baffled

हुनान के एक नामी कैंसर अस्पताल ने महिलाओं के लिए एक खास जागरूकता अभियान चलाया।

इस अभियान में मिडिल ऐज के कुछ पुरूषों ने ब्रा पहनकर स्टेज पर औरतों द्वारा किए जाने वाले कई काम किए।

उन्होंने नकली ब्रा यानी के प्रॉस्‍थेटिक ब्रा को पहना और रस्सी कूदने से लेकर बर्तन धोने तक के काम को स्टेज पर करके दिखाया।

ऐसा करके वो से बताना चाहते थे कि ऐसी औरतें जो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित है और खुद में गुम सा महसूस करती है, वो प्रोस्‍थेटिक ब्रा पहन कर संपूर्ण महसूस कर सकती है।

मच गया बवाल

awareness campaign which would leave you baffled

जागरूकता का ऐसा तरीका देखकर लोगों में उबाल आया। चीन में हाल फिलहाल से ऐसे प्रर्दशन के बाद से विवाद चल रहा है।

लोगों का मानना है कि अभियान का मकसद सही था लेकिन तरीका नहीं। वहीं हुनान के कैंसर अस्पताल ने जो इसके संयोजक थे, बताया कि ऐसा करना सही था और इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।

उनका मानना था कि ऐसा करने के बाद एक बड़ा मैसेज समाज तक पहुंचाया गया है। ये बस तरीका था बताने का कि मैसेटॉमी करवा चुकीं महिलाएं असल में कैसा महसूस करती हैं और सोच में बदलाव के बाद उसे बेहतर कैसे बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed