फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   albino affected people are chopped and sold in markets for a better luck

अच्छी किस्मत के लिए परिवार के लोगों को कटवा देते हैं ये लोग

Tue, 27 Jan 2015 11:52 AM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
albino affected people are chopped and sold in markets for a better luck

अफ्रीका को आप अजीबोगरीब जनजातियां और उनके अवाक छोड़ देने वाले जीने के तौर-तरीकों से जानते होंगे। पर मॉडर्न अफ्रीका का ये चेहरा तो आपके होश ही उड़ा देगा।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक अफ्रीका के तांजानिया में सफेदी की बीमारी से पीड़ित लोगों का बुरा हाल है। बीमारी होना जैसे उनके लिए मौत की खबर है।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि वहां ज्यादातर लोग मानते हैं कि सफेदी से पीड़ित लोगों के कटे हुए अंग अपने घरों में रखने से खुशकिस्मती और अच्छे दिन आते हैं। ऐसे में जिन्हें ये बीमारी है, वो खौफ में जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉडी ट्रेड का बड़ा बिजनेस फैला है यहां

albino affected people are chopped and sold in markets for a better luck

कहा जाता है कि तांजानिया में सफेदी की बीमारी से पीड़ित लोगों का जानवरों की तरह शिकार किया जाता है।

कई बार रूपयों की चाहत में कुछ परिवार वाले अपनी ही फैमिली में पीड़ित व्यक्ति के अंग कटवा देने में सहयोग देते हैं।

इस काम में गांव के विचडॉक्टर या यूं कहें कि भूत उतारने वाले पाखंडी अंजाम देते हैं। इन अंगों का मार्केट में अच्छा खासा दाम मिलता है। कभी हाथ तो कभी पैर, काट ही देते हैं।

50 लाख तक मिल जाते हैं रूपए

albino affected people are chopped and sold in markets for a better luck

ऐलबीनो बीमारी से पीड़ित लोगों पर आए दिन हमला होना, उनका लापता हो जाना और फिर कटे-छटे या मरी हुई स्थिति में पाया जाना आम है।

इनके शरीर के हिस्सों को ना बेच देने वालों की कमी है और ना ही खरीदारों की। उनके बदन के टुकड़ों की कीमत 50 लाख तक आराम से है।

लोग ये सोचते हैं कि ऐसे टुकड़े को घर में रखने से वो जल्द से जल्द अमीर बन जाएंगे।

चूंकि गरीब लोग इतनी कीमत नहीं दे पाते इसलिए अमीर लोग अच्छी किस्मत के लिए इन टुकड़ों को खरीद पाते हैं। खरीदारों में राजनीतिज्ञ भी शामलि होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed