फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   a woman took selfie with dead man

लाश के साथ सेल्फी! इस लड़की के कारनामे पर हैरत में आए लोग

Wed, 15 Jun 2016 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Jun 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
a woman took selfie with dead man
जेमा माइकल के साथ - फोटो : swns

जेमा नाम की महिला ने लाश के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक पर डाल दी जिसके बाद लोगों का उसके खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। जेमा ने लाश के चेहरे पर से चादर हटाकर सेल्फी ली। जेमा विलियम्स नाम की 22 वर्षीय यह महिला बासिलडन इंग्लैड की है। जेमा ने ना सिर्फ लाश के साथ सेल्फी ली बल्कि लाश के हाथ में एक ब्रेस्लिट भी पहना दिया।

विज्ञापन


दरअसल यह सारा किस्सा यूं है कि जिस लाश को साथ जेमा ने सेल्फी ली है वह उनका बेस्ट फ्रेंड माइकल डेने है। जेमान ने लोगों द्वारा आलोचना करने पर कहा,'माइकल मेरा दोस्त था और मैं उसे बहुत करीब से जानती थी, मुझे पूरा हक है कि मैं उसको अपनी मर्जी के मुताबिक अलविदा कहूं।' 
विज्ञापन


जेमा ने आगे कहा,'फेसबुक पर फोटो डालने में कुछ गलत नहीं है कई लोगों ने फोटो को लाइक भी किया है और कमेंट भी किया है। मुझे फेसबुक पर फोटो डालने में कोई परेशानी नजर नहीं आते लेकिन लोग ऐसा व्यवहार कर रहें हैं जैसे मैं कोई दोषी हूं।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन ने फेसबुक से हटवा दी सेल्फी

a woman took selfie with dead man

माइकल की लाश के साथ सेल्फी लेने से उनकी बहन चार्ली एन बहुत नाराज हैं चार्ली ने फेसबुक से लाश के साथ फोटो हटवाने के लिए काफी संघर्ष किया और उन्हें सफलता भी मिली है। 25 वर्षीय चार्ली ने कहा,'जब मैंने फोटो देखी तो मुझे यकीन नहीं हुआ इससे हमारे परिवार को बहुत तक्लीफ हुई है।'

एना ने आगे कहा,'हम एक परिवार के रूप में काफी अपमानित महसूस कर रहे हैं कि हमने दुख में शामिल होने के लिए ऐसे लोगों को आने दिया। मेरा भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा लेकिन लोगों को आकर्षण का केंद्र बनने के लिए इस तरह की तस्वीर नहीं लेनी चाहिए। लोगों के घर अंतिम संस्कार में जाकर लाश के साथ फोटो लेने की इजाजत नहीं होनी चाहिए क्योंकि यहां लोग निजी तौर पर इकट्ठा होते हैं यह दुनिया के साथ शेयर करने वाली चीज नहीं है।' 

माइकल एक जाने-माने रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं और यह भी आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या की थी। जेमा ने कहा,'मैं माइकल के परिवार को दुखी करना नहीं चाहती थी मैं उनको यह बताना चाहती थी कि मेरी जिंदगी में माइकल का महत्व कितना था। मैनें नहीं सोचा था कि मेरे फोटो खींचने पर माइकल के घर वाले बुरा मानेंगे।'

a woman took selfie with dead man
चार्ली भाई के साथ - फोटो : swns

माइकल के परिवार ने याचिका दायर की है और इंग्लैंड की सरकार से मांग की है कि अंतिम संस्कार में आने के बाद परिवार की सहमति के बिना फोटो खींचने को गैरकानूनी घोषित किया जाए। माइकल की बहन को उम्मीद है कि लोग इस बारे में सोचेंगे कि किस तरह आपकी हरकतें दूसरों को दुख पहुंचा सकती हैं।

चार्ली का मानना है कि,'सोशल मीडिया आज लोगों की जिंदगी में एक अहम हिस्सा है और लोगों के इस बारे में जरूर सोचना चाहिए कि कौन सी वह रेखा है जब आप कोई फोटो खींचते हैं तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed