फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   a secret nudist village

ऐसा अनोखा गांव, जहां सब लोग रहते हैं निर्वस्त्र

Tue, 02 Dec 2014 09:21 AM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
a secret nudist village

अपनी खास वेशभूषा के लिए कई राज्य और गांव के लोग के लोग जाने जाते हैं। लेकिन एक गांव ऐसा भी है जहां के लोग इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि वो निर्वस्त्र ही रहते हैं।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक ब्रिटेन के हर्टफोर्डशयर के ब्रिकेटवुड में दूर स्थित एक छोटा सा गांव है जिसका नाम है स्पीलप्लाट्ज।
विज्ञापन

 
पिछले 85 सालों से यहां रहने वाले लोग न्यूड ही रहते हैं। वो कोई स्त्री हो या फिर कोई पुरुष, यहां सबको निर्वस्त्र ही रहना होता है।

अब इन लोगों की अजब-गजब जीवनशैली को 'द न्यूडिस्ट नेक्स्ट डोर' नाम की डॉक्यूमेंट्री में शूट किया जा रहा है।

जीते हैं बिल्कुल आम जीवन

a secret nudist village

इस गांव में पिछले कई सालों से रहने वाले लोग बताते हैं कि उनके लिए ऐसी जीवनशैली बहुत ही आम है। इस 1929 में इसुल्ट रिचर्डसन ने खोजा था।

वहां के लोगों का कहना है कि वो प्रकृति के नजदीक और बिल्कुल प्राकृतिक होकर जीने में यकीन रखते हैं। इस गांव में ज्यादातर लोग बुजुर्ग उम्र के ही हैं।

यहां 34 ऐसे जोड़े हैं जो स्‍थायी तौर पर यहीं रहते हैं, वहीं कई लोग ऐसे भी है जो यहां किराए पर मिलने वाले घरों में कुछ दिनों के लिए छु‌ट्टियां बिताने आते हैं।

ये पर्यटक फिर कुछ दिनों के लिए इन्हीं लोगों के रंग में रंगकर उन जैसा जीवन जीने लगते हैं।

अपनी तरह से भी जी सकते हैं

a secret nudist village

नियमों को लेकर ये गांव बहुत कड़ा रूख नहीं अपनाता है। अगर लोग ये महसूस करें कि उन्हें कपड़े पहनने चाहिए, तो फिर उन्हें ऐसा करने की आजादी है।

ठंड लगने पर या फिर कपड़े पहनने की इच्छा होने पर यहां लोग कपड़े पहन लेते हैं। यहां इन लोगों का अपना पब है, स्विमिंग पूल, बंगले और खाने-पीने की हर व्यवस्‍था।

इस गुपचुप गांव के बारे बहुत लोगों को जानकारी नहीं है। लेकिन फिर भी जरूरत की चीजें इस गांव में बाहर के शहरों से आराम से पहुंच जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed