70 साल की उम्र में हुआ इश्क, रचाई 113 की बुढ़िया से शादी!
प्यार तो कब और कहां हो जाए, इसका कोई कुछ बता नहीं सकता। इसके ऊपर जब अकेलापन सवार हो तो, प्यार होने के चांसज ज्यादा बढ़ जाते हैं।
मेट्रो के मुताबिक ये कहानी भी कुछ ऐसी ही है। मामला चीन के जिनजियांग क्षेत्र का है जहां 70 साल के ऐमती ऐहमती उसी वक्त 113 अजाटिहन दिल दे बैठे जब वो उनसे पहली बार मिले थे।
इन दोनों की मुलाकात पिछले साल ओल्ड पिपुल्स होम में दिसंबर के महीने में हुई थी।
दोनों ही खुश
दोनों के बीच 43 साल का गैप है। बड़ी बात तो ये है कि इस जोड़े में आदमी महिला से 43 साल छोटा है।
इस मामले में बूढ़ी महिला का कहना है कि वो अपने पति के साथ खूब खुश है। वो मानती हैं कि वो उम्र कमें काफी बड़ी हैं लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
उधर उनके बूढ़े पति का भी कहना है कि उनकी पत्नी उनके खाने-पीने का पूरा ख्याल रखती हैं।
दी कई लोगों को आशा
इस जोड़े के बारे में जो कोई सुनता है, बस दंग ही रह जाता है। ये वाकई अपने आप में अलग बात है।
जो लोग किसी भी वजह से अभी तक अकेले हैं या फिर उनकी शादी नहीं हो रही है, तो ऐसे लोगों के लिए ये अनोखा जोड़ा एक मिसाल बनकर उभर रहा है।
जाल में फंसी मछलियों को एक बार में निगल गई शार्क