फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   3 year old forced to spend years inside wardrobe

मां-बाप ने कलंकित किया रिश्ता, बेटी को अलमारी में बंद कर सालों किया रेप

Fri, 09 Jan 2015 03:20 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
3 year old forced to spend years inside wardrobe

ये जुल्म की एक ऐसी कहानी है जिसे सुनकर आपका दिल रो पड़ेगा। कोई मां अपनी ही बच्ची के साथ ऐसा काम भी कर सकती है, सोचकर ही होश उड़ जाते हैं।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक अमेरिका के टेक्सस में रहने वाली लॉरेन कैवनॉग घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न की बहुत बड़ी शिकार रही हैं।
विज्ञापन


21 साल की लॉरा बताती हैं कि जब वो मात्र 3 साल की थी, तभी से उसकी मां को उससे एक अजीब से किस्म का द्वेष रहता था। वो जब भी रोना शुरू करती थी तो उसकी मां बारबारा एटकिंसन उसे घर में मौजूद एक छोटी सी अलमारी में बंद कर देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी में बिताए छह साल

3 year old forced to spend years inside wardrobe

बारबारा का दूसरा पति केनी एटकिंसन उसके सा‌थ मिलकर लॉरा पर जुल्म ढहाता था।  सिर्फ तीन साल की बच्ची से तंग आकर दोनों ने उसे छह सालों के लिए चार बाय नौ की अलमारी में बंद रखा।

वो उसे खाने को भी कुछ नहीं देते थे। बस कुछ भी ऐसा दे देते थे ताकि लॉरा मर ना जाए। बाकी अलमारी के अंदर अपनी जिंदगी का छह साल बिताने वाली लॉरा कहती हैं कि उन्हें मूत्र त्यागने के लिए भी बाहर नहीं आने दिया जाता था।

वहीं वो मूत्र त्याग करती और उसी में सोती। ना बदलने के लिए उसे कपड़े दिए जाते और ना ठंड में ओढ़ने के लिए मोटी रजाई।

किसी से नहीं था कोई संपर्क

3 year old forced to spend years inside wardrobe

लॉरा कहां है, कैसी है और जिंदा भी है या नहीं, इस बात की खबर किसी को नहीं थी। अलमारी में पड़े पड़े तीन साल की बच्ची आठ साल की हो गई।

लॉरा को जब भी उसके मां-बाप अलमारी से बाहर निकालते, उसको पीटते और उसका यौन उत्पीड़न करते। दर्द में बच्ची कराहती रहती लेकिन कोई उसको सुनने के लिए नहीं था।

आपको सुनकर हैरत होगी कि जब सालों बाद एक पड़ोसी को घर में बच्ची के होने का शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। संदिग्‍ध हालात देखते हुए पुलिस बारबारा के घर पहुंची और मामले को आड़े हाथों लिया।

सूख की लकड़ी बन गई थी लॉरा

3 year old forced to spend years inside wardrobe

छह सालों बाद कोई लॉरा को तलाशते हुए घर आया। इन छह सालों में उसने पूरी एक दुनिया खो दी थी। कोई और तीसरा शख्स भी हो सकता है, उसे यकीन ही नहीं था।

जब पुलिस ने घर के चप्पे-चप्पे को तलाशा तो उसमें से उन्हें एक अलमारी दिखी। अलमारी के खोलते ही जो नजारा दिखा वो कभी ना भूल सकने वाला था। पूरी अलमारी अंदर से सड़ चुकी थी। बदबू इतनी भयावह, कि किसी की जान चली जाए।

वहीं कोने में पड़ी थी लॉरा जो बस 11 किलो की बची थी। लॉरा के हाथ-पैर हो या फिर चेहरा सब कुछ अंदर धंस गया था। उसका पेट कुपोषण के कारण फूल आया ‌था।

जरूरी अंग तोड़ने वाले थे दम

3 year old forced to spend years inside wardrobe

लॉरा उस वक्त मरने ही वाली थी जिस वक्त पुलिस उसको बचाने चली आई। उसके लगभग सभी अंदरूनी अंद काम करना बंद कर रहे थे।

कुपोषण इतना ज्यादा कि ना कुछ दिखाई दे और ना ही सुनाई। उसके नन्हे से बदन पर इतनी हैवानियत दिखाई गई कि उसकी कई सर्जरी करनी पड़ी।

उसकी जान को बचाए जाना बहुत ही मुश्किल था। कई महीनों तक तो वो ठीक से खाना भी नहीं खा पाई। उसे फीड़िग की मदद से धीरे-धीरे खाने के योग्य बनाया गया।

अब कर रही है पढ़ाई

3 year old forced to spend years inside wardrobe

उसे जब उस अंधेरी जगह से निकाला गयाच उसे ठीक से होश में आते आते लंबा समय बीता। फिर दरिंदे मां-बाप से दूर होने के बाद वो ढ़ंग से जी पाई।

साल 2002 में बारबारा और उसके पति  को तमाम तरह के उत्पीड़न करने के जुल्म में गिरफ्तार किया गया। दोनों को 2031 तक बिना पेरौल के जेल में ही रहना है।

इस बीच अब लॉरा 21 साल की हो गई है। वो साइकॉलोजी की छात्रा हैं और अब हिंसा से जूझ रहें बच्चों की मदद करती हैं। आने वाले दिनों में वो एक लॉयर बनकर काम करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed