3 फुट 7 इंच की औरत बनी मां, दिया था विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में रहने वाली 35 साल की एलिजाबेथ क्रोएसडेल अपने पति के रिचर्ड के साथ खुशी-खुशी रहती हैं। डेली मेल के मुताबिक इस दंपति को थोड़े महिने पहले से एक संतान की चाहत थी।
लेकिन एलिजाबेथ दुर्लभ बीमारी लार्सेन्स सिंड्रोम से पीड़ित थीं। ये बीमारी एक मिलियन लोग में किसी एक को होती है। इस बीमारी में जरूरी टखने, जोड़ और कनेक्टिव टिशू ठीक से काम नहीं कर पाते हैं।
इस वजह से पीड़ित व्यक्ति बढ़ नहीं पाता है। एलिजाबेथ 35 साल की होते हुए भी किसी चार साल के बच्चे जैसी दिखती हैं। बच्चे की चाहत में उन्होंने अपने पति संग मिलकर कुछ सोचा।
बच्चे के लिए चाहिए मां-दिया एड
दोनों ने तय किया बच्चे के लिए उन्हें सरोगेट मदर की जरूरत होगी। इसके लिए दोनों ने मिलकर ऑनलाइन सरोगेट मां के लिए एड डाल दिया।
अब एड को पढ़कर कैज इवन्स नाम की महिला आगे आई। वो इस काम के लिए तैयार हो गई कि वो इस दंपति को सरोगेट मदर बनकर बच्चा देंगी।
फिर क्या था, कैज ने बच्चा पैदा किया और आज की तारीख में एलिजाबेथ 3 फुट 7 इंच की होते हुए भी बच्चे की मां हैं।