भाई-बहन की बीच बने शारीरिक संबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमने अभी कल ही राखी मनाई गई और आज एक ऐसी खबर आई जिसने भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर दिया।
डेली मेल के मुताबिक आयरलैंड के बेलफास्ट में रहने वाले एक 15 साल के लड़के ने अपनी ही 13 साल की बहन को प्रेगनेंट कर दिया।
बेहद हैरान कर देनी वाली इस खबर में लड़की न सिर्फ प्रेगनेंट हुई बल्कि उसने बच्चे को भी पैदा किया।
ये था मामला
चूंकि ऐसे केस में बच्चों का नाम सार्वजनिक करना ठीक नहीं, इसलिए मामला ही जान लेना काफी होगा।
माना जा रहा है कि इस लड़की ने 13 साल होने तक के जीवन को बड़े ही तनाव और ऊंच-नीच से होकर गुजारा।
13 साल की इस किशोर लड़की ने एक लड़के को जन्म दिया। मामला बेलफास्ट के कोर्ट में जा पहुंचा। इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला अब इस घटना के दो सालों बाद अब सुनाया है।
बच्चा दो साल का
ये घटना साल 2012 की है। अब किशोर लड़की की उम्र 16 साल की है। लेकिन वो लड़की अब भी बच्चे को संभालने के लिहाज से छोटी है।
जांच के दौरान पहले तो लड़की का भाई खुद को बच्चे का पिता नहीं मान रहा था, लेकिन डीएनए और पेटर्निटी टेस्ट ने सब दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।
लड़का कोर्ट की प्रोसीडिंग में कहीं भी नहीं था।
होगा अडॉप्ट
इसके बाद कोर्ट ने लड़की को अभी भी मानसिक तौर पर छोटा होने और फैसला ना ले पाने योग्य समझते हुए बच्चे को किसी मां-बाप को गोद देने की बात कही और उसकी कस्टडी ली।
कोर्ट ने लड़की को भी केयर होम के हवाले करते हुए उसकी देख-भाल करने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में एक केस ऐसा और भी आया था जहां सात साल से शादीशुदा दंपति को पता चला कि असल में वो भाई-बहन हैं। पढ़ना चाहते हैं ये खबर, तो क्लिक करें