फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Wedding guests clashed with each other after not getting air from the cooler at the wedding Video goes viral

Viral Video: शादी में कूलर की हवा न मिलने पर आपस में भिड़े बराती, कुर्सियां और टेंट के बर्तन फेंककर हुई मारपीट

Mon, 02 Jun 2025 10:19 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 02 Jun 2025 10:19 AM IST
सार

Viral Video: बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। विवाद हाथापाई तक पहुंच गया और कुछ ही देर में माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। मोहल्ले के लोग भी इस झगड़े में कूद पड़े। फिर तो कुर्सियां और टेंट के बर्तन तक हवा में उड़ने लगे।

विज्ञापन
Wedding guests clashed with each other after not getting air from the cooler at the wedding Video goes viral
शादी में जमकर हुआ बवाल - फोटो : एक्स@SachinGuptaUP

विस्तार

आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन आम जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुका है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो स्मार्टफोन का उपयोग न करता हो। स्मार्टफोन के साथ-साथ सोशल मीडिया का चलन भी तेजी से बढ़ा है। बात करें वेडिंग सीजन की तो शादी-ब्याह में होने वाली हल्की-फुल्की मस्ती और मजाक अक्सर यादगार बन जाते हैं, और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर जयमाल के दौरान खींचे गए वीडियो अक्सर वायरल हो जाते हैं। शादी जैसे खुशियों भरे मौके पर भी कई बार मामूली बातें बड़े झगड़े का कारण बन जाती हैं। ऐसा ही एक मामला झांसी से सामने आया है, जहां एक नॉर्मल सी बात ने शादी को हंगामे में बदल दिया। वजह बनी सिर्फ कूलर की हवा और देखते ही देखते माहौल ऐसा बिगड़ा कि मारपीट शुरू हो गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना झांसी जिले की है, जहां पड़ोस के ही मोहल्ले से बारात आई थी। सब कुछ नॉर्मल चल रहा था और जयमाल की रस्म हो रही थी। दूल्हा-दुल्हन के स्टेज पर गर्मी से राहत के लिए एक कूलर लगाया गया था। लेकिन कुछ बाराती कूलर के सामने जाकर बैठ गए, जिससे उसकी हवा रुक गई। जब लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें वहां से हटने को कहा तो इसी बात पर बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सियां और टेंट के बर्तन तक टूट पड़े
बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। विवाद हाथापाई तक पहुंच गया और कुछ ही देर में माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। मोहल्ले के लोग भी इस झगड़े में कूद पड़े। फिर तो कुर्सियां और टेंट के बर्तन तक हवा में उड़ने लगे। वीडियो में दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंक रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं।

लोगों में खूब हुआ वायरल
झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि मेहमान खाना छोड़कर उठ गए और पूरी शादी अव्यवस्था का शिकार हो गई। समारोह का पंडाल मानो युद्ध का मैदान बन गया। कुछ ही पलों में शांति का माहौल हिंसा में बदल गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो @SachinGuptaUP नाम के अकाउंट से एक्स पर साझा किया गया है और इसे 10 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।


लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कूलर के लिए लड़ाई हो गई, सोचो अगर एसी होता तो क्या होता।" वहीं दूसरे ने लिखा, "क्या अजीब लोग हैं।" किसी ने ट्रोल करते हुए सलाह दी, "इसलिए शादी हमेशा सर्दियों में करनी चाहिए।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed