फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video: Passengers hang upside down for hours as roller-coaster malfunctions mid air

Viral Video: झूले पर तीन घंटे तक उल्टा लटके रहे बच्चे, खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल

Wed, 05 Jul 2023 05:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 05:48 PM IST
सार

अमेरिका के विस्कॉन्सिन के क्रैंडन में फॉरेस्ट काउंटी फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में फायरबॉल कोस्टर चलते-चलते अचानक बंद हो गया। 

विज्ञापन
Viral Video: Passengers hang upside down for hours as roller-coaster malfunctions mid air
Passengers hang upside down for hours as roller-coaster malfunctions mid air - फोटो : Facebook/Scott Brass

विस्तार

Viral Video: एडवेंचर पार्क्स में कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं, जिसके बाद लोगों के मन में जीवनभर के लिए खौफ भर जाता है। हाल ही में अमेरिका में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने लोगों को डरा दिया है। इस घटना के दौरान झूले पर कुछ बच्चे फंस गए, जिनकी जान बाल-बाल बची। दरअसल, राइड के दौरान झूला खराब हो गया, जिसकी वजह से कुछ घंटों तक उल्टा लटके रहे। 

विज्ञापन


इस भयानक घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। अमेरिका के विस्कॉन्सिन के क्रैंडन में फॉरेस्ट काउंटी फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में फायरबॉल कोस्टर (झूला) चलते-चलते अचानक बंद हो गया। 
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान रोलरकोस्टर पर आठ लोग बैठे थे। इनमें आठ लोगों में सात बच्चे थे और वह करीब तीन घंटे तक हवा में उल्टा लटके रहे। इसकी वजह यह थी कि इमरजेंसी रेस्पोंडर्स को बच्चों को नीचे उतारने में काफी समय लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ajab-Gajab:अब कभी बूढ़ा नहीं होगा इंसान! चीन के वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, खोज निकाला उपाय


एक स्थानीय टीवी चैनल से फायरफाइटर ईएमटी एरिका कोस्टिचका ने कहा कि बचाव अभियान में समय लगता है। उन्होंने बताया कि आसपास स्थित तीन आपातकालीन रेस्पोंडर्स को लोगों की मदद के लिए बुलाया गया था। आखिर हवा में फंसे लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। 

Snake: इस देश में नहीं पाए जाते हैं एक भी सांप, इसके पीछे की वजह है बेहद दिलचस्प, जानकर हो जाएंगे हैरान



Unique Garden: इस गार्डन में जाते ही रोमांटिक होने लगते हैं लोग, जानिए कहां पर है और क्या है इसकी खासियत

जानिए कैसे अटका झूला?

स्टिचका का कहना है कि रोलरकोस्टर पर सवार बच्चों ने काफी हिम्मत दिखाई। काफी देर तक उल्टे लटकने की वजह से वह डरे हुए थे। अधिकारियों का कहना है कि झूले में मैकेनिकल खराबी की वजह से यह घटना हुई। लेकिन अभी यह नहीं बताया जा सकता है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या थी। एक अधिकारी ने कहा कि हम सिर्फ इतना जानते हैं कि यह मेकैनिकल खराबी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed