{"_id":"69e4bf800b56871db100ea2d","slug":"viral-video-pakistani-woman-records-real-life-lion-king-moment-as-lioness-recreates-iconic-scene-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: वायरल हुआ असली लायन किंग मोमेंट, चट्टान पर दिखा शेरनी का रॉयल अंदाज, वीडियो देखकर लोग हुए हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: वायरल हुआ असली लायन किंग मोमेंट, चट्टान पर दिखा शेरनी का रॉयल अंदाज, वीडियो देखकर लोग हुए हैरान
Sun, 19 Apr 2026 05:11 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sun, 19 Apr 2026 05:11 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें असली लायन किंग मोमेंट देखने को मिला है। ग्लैंड में स्थित वेस्ट मिडलैंड सफारी पार्क का यह वीडियो है।
विज्ञापन
वायरल हुआ असली लायन किंग मोमेंट
- फोटो : Instagram
विस्तार
Viral Video: कभी-कभी ऐसी चीजें कैमरे में रिकार्ड हो जाती है, जिसका किसी को अंदाजा नहीं होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। यह मामला इंग्लैंड में स्थित वेस्ट मिडलैंड सफारी पार्क का है। यहां पर घूमने गई एक पाकिस्तानी महिला ने इस पल को कैमरे में कैद किया है। उसने अपनी आंखों के सामने रियल लाइफ लाइन किंग पल देखा है।
विज्ञापन
डिज्नी की क्लासिक फिल्म द लाइन किंग में एक प्रसिद्ध प्राइड रॉक सीन है। इसमें एक शेर विशाल चट्टान चलता हुआ दिखता है, जो शेर की आकार का होता है। पाकिस्तानी महिला ने जंगल सफारी घूमने के दौरान इस फिल्मी क्षण को देखा। रुबाब इबाद नाम की इस महिला ने यादगार पल को कैमरे में कैद कर लिया है।
विज्ञापन
इसमें एक शेरनी को बाड़े के भीतर एक विशाल, धूप से चमक रहे चट्टान पर शांति और आत्मविश्वास के साथ चढ़ते हुए देखा जा सकता है। चट्टान पर धीरे-धीरे चढ़ रही शेरनी 1-1 कदम सोच समझकर रख रही है। फिर एक शक्तिशाली रानी के रूप में जाकर वहां बैठ जाती है और फिर इधर-उधर देखती। इस नजारे को देखने के बाद लोगों को द लॉयन किंग फिल्म याद आ गई है।
विज्ञापन
Viral: लुटेरों ने कार के आगे फेंका ऐसा केमिकल कि बेहोश होने लगे यात्री, वीडियो देखकर हिल जाएंगे आप
इस नजारे को शेर के आकार वाली चट्टान अद्भुत बना रही है। जिस तरह शेरनी उस पर अपना एक-एक कदम रखते हुए चढ़ रही है, वो नजारा अद्भुत लगता है। लोगों ने कहा कि शेरनी उसे देखने वालों से बिल्कुल विचलित नहीं लग रही और ऊपर से नीचे का नजारा बिल्कुल अपनी राजसी ठाठ से देख रही है।
वीडियो देखने के लिए यहां पर करें क्लिक
Viral Song Video: लोकल ट्रेन में लड़की ने बिखेरा जादू, गाया अगर तुम साथ हो गाना, आवाज ने जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस नजारे ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने राजा शेर (लायन किंग) की जगह रानी शेरनी (लाइयनेस क्वीन) वाला पल बताया है। एक अन्य ने लिखा है कि इस दुर्लभ पल को देखकर यकीन नहीं हो रहा है।