{"_id":"5ecf608d0ceadc34b607084b","slug":"viral-video-new-style-party-in-lockdown-during-corona-virus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: लॉकडाउन में हुई ऐसी पार्टी, वीडियो ने सबको किया हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: लॉकडाउन में हुई ऐसी पार्टी, वीडियो ने सबको किया हैरान
Thu, 28 May 2020 12:35 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 28 May 2020 12:35 PM IST
सार
- वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुल के नीचे बड़ी संख्या में लोग जमा हुए हैं और पार्टी कर रहे हैं, डांस कर रहे हैं
- दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन लाख 57 हजार से ज्यादा हो गई है, जबकि 57 लाख 89 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं
- अब तक सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं. वहां मरने वालों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया है
विज्ञापन
लॉकडाउन में हुई ऐसी पार्टी
- फोटो : Twitter
विस्तार
कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखकर बेहद हैरानी होती है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे तो कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में सतर्कता बरती जा रही है। कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है तो कई जगहों पर लॉकडाउन ना होने के बावजूद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का पालन कर रहे हैं, ताकि वो वायरस के संपर्क में ना आ पाएं। जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें आप देख सकते हैं कि लोग जमकर पार्टी कर रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ सामाजिक दूरी का भी पालन कर रहे हैं। शायद यह वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुल के नीचे बड़ी संख्या में लोग जमा हुए हैं और पार्टी कर रहे हैं, डांस कर रहे हैं। वैसे आमतौर पर लोग डांस करते समय एक दूसरे के संपर्क में तो आ ही जाते हैं, लेकिन इस बात का यहां पूरा ख्याल रखा गया है कि लोगों के बीच कुछ मीटर की दूरी बनी रहे। इसीलिए रस्सी की मदद से कई वर्गाकार बॉक्स बनाए गए हैं, जिसके अंदर लोग सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए डांस कर रहे हैं। इस पार्टी में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन
'शाही बीमारी' के नाम से मशहूर है यह जानलेवा रोग, इस देश की महारानी को हुआ था सबसे पहले
विज्ञापन
यह वीडियो कहां का है, इस बारे में तो कोई जानकारी नहीं है, लेकिन ट्विटर पर इसे नीदरलैंड के एक शख्स ने शेयर किया है। उसने कैप्शन में लिखा है, 'नई दुनिया में आपका स्वागत है।' वीडियो को अब तक 67 हजार लोग देख चुके हैं जबकि 450 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और 200 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किया है।
वर्ल्डोमीटर्स के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन लाख 57 हजार से ज्यादा हो गई है, जबकि 57 लाख 89 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि इस दौरान करीब 25 लाख लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। अब तक सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं। वहां मरने वालों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया है जबकि 17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
Welcome to the new world... pic.twitter.com/0Ey63Sfn7R
— Buitengebieden (@BuitengebiedenB) May 26, 2020