फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video: Man Seen Sharing Food With Monkey In Bhandara Watch This Viral Video

Viral Video: बजरंगबली के भंडारे में बंदर ने किया हैरान करने वाला काम, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे वाह

Sat, 12 Oct 2024 11:15 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 11:15 AM IST
सार

प्यार की भाषा जानवर बहुत अच्छे समझते हैं। अगर उन्हें सकारात्मक माहौल मिलता है, तो वो कहीं भी आसानी से सहज भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों और इंसानों की जुगलबंदी का वीडियो देखने को मिलता है। 

विज्ञापन
Viral Video:  Man Seen Sharing Food With Monkey In Bhandara Watch This Viral Video
भंडारे में बंदर ने किया हैरान करने वाला काम - फोटो : instagram/shalu_weightlifter

विस्तार

Viral Video: प्यार की भाषा जानवर बहुत अच्छे समझते हैं। अगर उन्हें सकारात्मक माहौल मिलता है, तो वो कहीं भी आसानी से सहज भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों और इंसानों की जुगलबंदी का वीडियो देखने को मिलता है। कभी-कभी दोनों के बीच इमोशनल बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत लेती है। अब एक इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक बंदर का है। इस वीडियो को बजरंग बली के एक भंडारे में बनाया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, मंदिर परिसर में भंडारा चल रहा है, जहां एक बंदर पहुंच जाता है। जमीन पर बैठकर लोग खाना खा रहे थे। इस दौरान बंदर भी एक बुजुर्ग शख्स की थाली के पास जाकर बैठ जाता है। बुजुर्ग शख्स ने अपनी थाली के एक हिस्से में उसे भी चावल दिया और खुद खाने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक ही थाली में बेहद प्यार से बैठकर खाना खा रहे हैं।
विज्ञापन


वहां एक शख्स अचानक पहुंच जाता है, तो बंदर डर भी जाता है, लेकिन बुजुर्ग शख्स उसे प्यार से शांत कराते हैं और दोनों फिर से एक साथ खाने लगते हैं। यह वीडियो बेहद खूबसूरत है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Black Hole: आखिर क्या है ब्लैक होल और कैसे बनता है? जिसके अंदर जाने पर प्रकाश भी नहीं आ पाता है बाहर


सोशळ मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर shalu_weightlifter नाम के अकाउंट इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को अभी तक 10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है, जबकि 90 लाख अधिक लोग देख चुके हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by shalu Sharma (@shalu_weightlifter)



Ratan Tata: जब रतन टाटा को फैन ने कहा छोटू..., तो उद्योगपति के इस जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया था

वायरल वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। अधिकतर लोग बुजुर्ग शख्स की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, इंसानों से भरे एक कमरे में बंदर सिर्फ एक शख्स को चुनता है, वो कितना प्योर होगा। दूसरे शख्स का कहना है कि भगवान मिले ना मिले इंसानों में इंसानियत मिल गई। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed