फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Leopard was coming to eat the child then the pet dogs did something that saved his life

Viral Video: बच्चे को खाने आ रहा था तेंदुआ, तभी पालतू कुत्तों ने किया ऐसा काम की बच गई जान, देखें वीडियो

Wed, 07 May 2025 11:39 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 07 May 2025 11:39 AM IST
सार

Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ अचानक एक बच्चे पर हमला करने आता है, लेकिन दो कुत्तों की बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल जाता है।

विज्ञापन
Viral Video Leopard was coming to eat the child then the pet dogs did something that saved his life
पालतू कुत्तों ने बचाई बच्चे की जान - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमारी आंखें फटी की फटी रह जाती है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इंटरनेट के जमाने में छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबर भी कुछ ही सेकंड में सामने आ जाती है। इसी क्रम में अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ अचानक एक बच्चे पर हमला करने आता है, लेकिन दो कुत्तों की बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल जाता है। यह घटना 15 सेकंड के एक वीडियो में रिकॉर्ड हुई है, जिसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल नजर आता है। दिन का समय है और एक छोटा बच्चा आसमानी रंग की शर्ट पहने घर के बाहर खेल रहा होता है। कुछ ही दूरी पर एक भूरा पिल्ला बैठा दिखता है, जबकि एक काला रंग का कुत्ता पेड़ के पास दिखाई देता है। बच्चा मस्ती में खेल रहा होता है, लेकिन कुछ ही पल बाद स्थिति अचानक बदल जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों ने बचाई बच्चे की जान
वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कुत्ते अचानक जोर-जोर से भौंकने लगते हैं। तभी जंगल की ओर से एक तेंदुआ तेजी से बच्चे की तरफ दौड़ता हुआ आता है, लेकिन कुत्तों की सतर्कता और तेज भौंक से तेंदुआ डर जाता है और बच्चे तक पहुंचने से पहले ही वापस जंगल की ओर भाग जाता है। बच्चा भी खतरा भांपकर तुरंत घर के अंदर भाग जाता है और सुरक्षित बच जाता है।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस बहादुरी भरे वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (पहले ट्विटर) पर 6 मई को @gharkekalesh नाम के यूजर ने पोस्ट किया था। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “तेंदुए का हमला।” हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो किस जगह और तारीख का है। इसके बावजूद, वीडियो ने इंटरनेट पर तेजी से लोगों का ध्यान खींचा है। बता दें कि इस वीडियो को 71 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “कुत्तों ने सच में बच्चे की जान बचा ली,” तो किसी ने कहा, “यह बहुत डरावना था।” एक और यूजर ने लिखा, “भगवान का शुक्र है कि बच्चा सुरक्षित है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed