{"_id":"6a9fc381a5b1f3aa1e029385","slug":"viral-uncle-catches-live-snake-with-bare-hands-wraps-snake-like-rope-viral-video-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंकल की हरकत देख हर कोई हैरान, जिंदा सांप को पकड़कर बना दिया गोल-गोल रस्सी, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अंकल की हरकत देख हर कोई हैरान, जिंदा सांप को पकड़कर बना दिया गोल-गोल रस्सी, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Tue, 08 Sep 2026 01:43 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:43 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप एक शख्स को जिंदा पकड़कर उसे गोल गोल रस्सी बना देख सकते हैं।
विज्ञापन
अंकल की हरकत देख हर कोई हैरान, जिंदा सांप को पकड़कर बना दिया गोल-गोल रस्सी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांप का वीडियो: दुनिया में हजारों प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें कई जहरीले और बेहर खतरनाक होते हैं। सांप को देखने के बाद अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इसमें दिख रहा है कि एक शख्स सांप को अपने हाथों में पकड़कर उसके शरीर को गोल-गोल लपेट रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने एक हरे रंग को सांप को पकड़ रखा है। इसके बाद वह उसे अनोखे तरीके से मोड़ते हुए गोल आकार दे रहा है। देखते ही देखते सांप का शरीर कई घुमावों में नजर आता है। दूर से देखने पर सांप का आकार किसी रस्सी जैसा दिख रहा है। आसपास मौजूद कोई व्यक्ति इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप काफी सामान्य नजर आ रहा है और यही देखकर लोग हैरान हैं। आमतौर पर सांप को देखते ही लोग भागने की कोशिश करते हैं, लेकिनयह शख्स उसे हाथ में लेकर उसके साथ अलग तरह की हरकत कर रहा है।
विज्ञापन
सांप सोच रहा होगा, भाई मुझे छोड़ दे, मैं दोबारा इस रास्ते नहीं आऊंगा😂 pic.twitter.com/ZjV4ElGXTo
— Dr. Sandeep (@Dr_sandeep01) September 7, 2026
ट्रंप की बेटी का वीडियो हो रहा वायरल, समुद्र किनारे घुड़सवारी करती नजर आईं
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शख्स की यह हरकत हैरान करने वाली है, तो वहीं कई लोगों का कहना है कि ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। एक शख्स ने कहा कि सांप शांत दिखे, तो भी उसके व्यवहार का अंदाजा लगाना कठिन होता है। सांप अचानक हमला करता है, जिससे गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। कई लोगों ने कहा कि ऐसे सांप को पकड़ने की क्या जरूरत है?
क्यों नहरों में फेंक दिए गए थे खराब हो चुके टायर? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
वायरल वीडियो में सांप की प्रजाति और घटना की सटीक जगह की जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता है कि सांप जहरीला था या नहीं। amarujala.com वायरल वीडियो से जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।