फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral Ravana video People Start Making Fun Of Ravanas Effigy On Dussehra In Pakistan

पाकिस्तान में दशहरा पर बनाया ऐसा रावण, देखकर लोगों की छूटी हंसी, लोग बोले- पाकिस्तानी सैनिक की तरह लग रहा है

Thu, 22 Oct 2026 04:42 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 22 Oct 2026 04:42 PM IST
सार

पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी दशहरा का त्योहार मनाया गया। इसके साथ ही यहां पर भी रावण जलाया गया। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी रावण का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 

विज्ञापन
viral Ravana video People Start Making Fun Of Ravanas Effigy On Dussehra In Pakistan
पाकिस्तान में दशहरा पर बनाया ऐसा रावण, देखकर लोगों की छूटी हंसी - फोटो : instagram

विस्तार

भारत में दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा के दिन रावण के पुतला जलाने के कई वीडियो सामने आए हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी दशहरा का त्याहोर मनाया गया और वहां पर भी रावण का पुतला फूंका गया। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में जलाए गए रावण के पुतले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस रावण के पुतले को देखकर लोग हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर ने रावण के पतुले का वीडियो शेयर किया है। पाकिस्तान में बने रावण के पुतले को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। पुतला कुछ अनोखे अंदाज में डिजाइन किया गया था। कपड़ों से लेकर पैटर्न तक का लोग मजाकर उड़ा रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो बनाने वाला शख्स रावण के पुतले के पास खड़ा है और बताता है कि पाकिस्तान में दशहरा कुछ ऐसे मनता है। दशहरे के दौरान जैसे भारत में मैदानों में लोग रवाण दहन देखने के लिए आते हैं, ठीक उसी तरह पाकिस्तान में भी होता है। वहां पर भी रावण दहन से पहले खूब भीड़ जमा होती है। इन सबके बीच राम और लक्ष्मण भी नजर आते हैं। वो वैन में बैठकर आगे बढ़ते नजर आ आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram




वायरल वीडियो: पत्नी ने नहीं की बात तो 25 हजार वोल्ट के तारों पर चढ़ गया शख्स, फिर शुरू हुआ शोले स्टाइल ड्रामा

दरअसल, पाकिस्तान में जलाने के लिए बनाए गए रावण को कुछ-कुछ वर्दी जैसे कपड़े पहनाए गए हैं, जो पाकिस्तानी ड्रेस सलवार कमीज की तरह दिख रहे हैं। पुतला अपने हाथ कमर पर रखे हुए है। 

10 घंटे की फ्लाइट में सीट को लेकर हुआ बवाल, महिला की हरकत देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो में रावण के रूप को देखकर लोग हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि रावण नहीं खान बाबा ज्यादा लग रहे हैं, दूसरे शख्स ने कहा कि रावण को भी पठानी सूट पहना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed