{"_id":"688de9f382c58e55e5028178","slug":"viral-pakistan-railways-using-broken-trains-with-rusted-seats-shocking-video-goes-viral-2025-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: कंगाल पाकिस्तान की इस वीडियो ने खोली पोल, रेलवे का दिखा ऐसा हाल, बोले लोग- चीन से थोड़ा भीख मांग लो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: कंगाल पाकिस्तान की इस वीडियो ने खोली पोल, रेलवे का दिखा ऐसा हाल, बोले लोग- चीन से थोड़ा भीख मांग लो
Sat, 02 Aug 2025 04:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 02 Aug 2025 04:05 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन की सीटें टूटी हुई हैं, जंग से भरे हिस्से और कबाड़ जैसी स्थिति ने पाकिस्तानी रेलवे की पोल खोल दी है। सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तानी के मजे ले रहे हैं।
विज्ञापन
कंगाल पाकिस्तान की इस वीडियो ने खोली पोल
- फोटो : Instagram/bridal_lehenga_designn
विस्तार
Viral Video: पाकिस्तान की आर्थिक हालत खस्ता हो चुकी है, जो किसी से छिपी नहीं है। पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था वर्तमान में कई चुनौतियों का सामना कर रही है, जिसमें उच्च मुद्रास्फीति, विदेशी मुद्रा भंडार में कमी, और बढ़ते कर्ज का बोझ शामिल हैं। आर्थिक तौर पर बदहाल पाकिस्तान की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, आतंकवादियों को पालने वाले देश का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पाकिस्तान एक ट्रेन की हाल इतनी दयनीय है, जिसे देखकर पाकिस्तानियों को शर्म आ जाए।
विज्ञापन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन की सीटें टूटी हुई हैं, जंग से भरे हिस्से और कबाड़ जैसी स्थिति ने पाकिस्तानी रेलवे की पोल खोल दी है। सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तानी के मजे ले रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रही ट्रेन को पाकिस्तान रेलवे की ‘आवाम एक्सप्रेस’ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में ट्रेन के डिब्बों के अंदर का दृश्य डरावना है। सीटें जगह-जगह से टूटी हुई हैं और कुछ सीटें पूरी तरह गायब हैं। देखने पर लग रहा है कि ट्रेन पूरी तरह से कबाड़ है। फर्श पर कचरे का ढेर लगा है और दीवारों में छेद दिख रहे हैं। फिर भी, इस ट्रेन में यात्री सफर कर रहे हैं, जो वहां के लोगों की मजबूरी को दिखाता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Chauhan Rajesh Rajput (@rajesh.chohan.5891)
Zara Hatke: इन शहरों में मरने पर है रोक, जानिए आखिर क्यों बनाया गया है अजीबोगरीब कानून
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रेन ‘चलता-फिरता कबाड़खाना’ है, तो कुछ ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े किए है। कुछ लोगों का कहना है कि पाकिस्तान का खस्ताहाल बुनियादी ढांचों पर ध्यान नहीं है, बल्कि आतंकियों को पालने पर पैसे खर्च कर रहा है।
Viral News: चुड़ैल में मांगी लिफ्ट, बेटे ने देखा चेहरा अगले ही पल तोड़ा दम, पिता ने सुनाई कब्रिस्तान की कहानी
पाकिस्तान रेलवे की हालत है खराब
पाकिस्तान रेलवे की बदहाली की खबरें काफी लंबे समय से सामने आ रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान रेलवे, जो कभी देश को जोड़ने का प्रमुख साधन था, अब कटौती और उपेक्षा का शिकार है। कई स्टेशन बंद पड़े हैं और ट्रेनें जर्जर हालत में चल रही हैं। एक शख्स ने लिखा है- इनको कश्मीर चाहिए। दूसरे शख्स ने लिखा है, भाई थोड़ा चीन से भीख मांग लो।