फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral News: man make shivling dumbbells weight plates gwalior news viral image internet

Viral News: जिम मालिक की शिव भक्ति, डंबल्स और वेट प्लेट से बना दिया अद्भुत शिवलिंग

Mon, 14 Nov 2022 07:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 07:25 PM IST
विज्ञापन
Viral News: man make shivling dumbbells weight plates gwalior news viral image internet
डंबल्स और वेट प्लेट से बना दिया अनोखा शिवलिंग - फोटो : Twitter @ColoursOfBharat

Shivling: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं। कई बार लोगों को कुछ ऐसी क्रिएटिविटी देखने को मिलती है जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही क्रिएटिविटी देखने को मिली है जो आपका दिल जीत लेगी। शख्स की इस क्रिएटिविटी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस शख्स की क्रिएटिविटी को देखकर आप भी तारीफ करेंगे। दरअसल इस शख्स ने जिम के डंबल और वेट प्लेट की मदद से एक बड़ा शिवलिंग बनाया है। शख्स की डंबल और वेट प्लेट के साथ की गई क्रिएटिविटी की हर कोई तारीफ कर रहा है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर का बताया जा रहा है। जिम मालिक ने अपने जिम के अंदर अनोखा शिवलिंग बनाया है जो सभी को हैरान कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शख्स ने शिवलिंग को डंबल और वेट प्लेट की मदद से बनाया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्वीर में देख सकते हैं कि काले रंग के बड़े-छोटे डंबल की मदद से शिवलिंग को बनाया गया है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर पुरानी है, लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 



Red River: इस देश में बहती है रहस्यमयी नदी! पानी का रंग है खून की तरह लाल, जानिए क्या है रहस्य


ट्विटर पर  @ColoursOfBharat नाम के अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर किया गया है। इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को करीब दो हजार लोगों ने इसे लाइक किया है जबकि सौ से ज्यादा लोगों ने इस रिट्वीट किया है। 

तस्वीर में दिख रहा है कि शिवलिंग के पास दीया भी जलाया गया है। इसके साथ ही फूल की माला भी चढ़ाई गई है। शख्स ने जिम में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों से शिवलिंग बनाकर लोगों का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed