फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral News Creep kisses NYC councilwoman during live TV interview

Viral News: इंटरव्यू के दौरान महिला नेता को शख्स ने किया 'किस', टीवी पर चल रहा था लाइव

Mon, 21 Aug 2023 06:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 06:48 PM IST
सार

महिला नेत्री का नाम ब्रुकलिन इना वर्निकोव है, जो रिपब्लिकन पार्टी से संबंध रखती हैं। रिपब्लिकन पार्टी की नेत्री ब्रुकलिन न्यूयॉर्क सिटी का प्रतिनिधित्व करती हैं।

विज्ञापन
Viral News Creep kisses NYC councilwoman during live TV interview
Creep kisses NYC councilwoman during live TV interview - फोटो : Twitter@HannahKliger

विस्तार

Viral News: राजनेताओं के साथ कभी-कभी ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा होती है। अब एक ऐसी ही घटना एक महिला नेता के साथ हुई है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह पूरा मामला अमेरिका का है। दरअसल, एक महिला नेत्री इंटरव्यू दे रही थीं, तभी एक शख्स आकर उनको किस कर लेता है। इसके बाद वह हैरान हो जाती हैं। 

विज्ञापन


लाइव शो में किया किस!

महिला नेत्री का नाम ब्रुकलिन इना वर्निकोव है, जो रिपब्लिकन पार्टी से संबंध रखती हैं। रिपब्लिकन पार्टी की नेत्री ब्रुकलिन न्यूयॉर्क सिटी का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह 17 अगस्त को मीडिया के सवाल का जवाब दे रही थीं। इसी दौरान वहां पर एक शख्स अचानक पहुंचा और उसने सीधा ब्रुकलिन के गालों पर किस किया।
विज्ञापन


सबसे हैरानी वाल बात यह है कि इस घिनौनी हरकत के बाद शख्स को हंसता हुआ देखा गया। इसके बाद वह वहां से चला गया, लेकिन रिपोर्टर और नेत्री दोनों ही कुछ पल के लिए पूरी तरह सन्न रह गए। ब्रुकलिन ने गुस्से में प्रतिक्रिया भी दी और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, इस तरह का प्यार मैं अपने क्षेत्रवासियों से नहीं चाहती हूं, यह बहुत ही घिनौना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Moon: चीन के रोवर ने चांद पर खोज निकाली ऐसी चीज, हैरत में पड़ी दुनिया

Luna-25: रूस का लूना-25 अचानक हो गया क्रैश, जानिए चांद पर आखिरी क्षणों में ऐसा क्या हुआ?

Interesting Facts: धरती पर कैसे पहुंचती है चांद की रोशनी? कभी-कभी दिन में क्यों नजर आता है चांद

घटना पर नेताओं ने जताई नाराजगी

इस घटना के बाद महिला नेत्री ब्रुकलिन के समर्थन में कई नेताओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी लिहाज से यह स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। पहले भी ऐसी घटना एक महिला के साथ हो चुकी है। लोगों का कहना है कि यह किसी भी तरह का मजाक नहीं है, बल्कि शर्मिंदा करने वाला काम है। सार्वजनिक जीवन में इसे सही नहीं माना जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed