Viral Video: आधार कार्ड में फोटो के लिए बच्ची ने दिया हिरोइन वाला पोज, बच्ची की अदाओं ने जीता लोगों का दिल
वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड सेंटर पर गई हुई है। आधार कार्ड के लिए फोटो खिंचवाने की बारी आने पर बच्ची कैमरे के सामने अलग-अलग के पोज देने लगती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: लोगों का मानना है कि आधार कार्ड पर सबसे खराब फोटो होती है। हालांकि, आधार कार्ड में लोगों की फोटो जितनी खराब दिखती है, लोग वैसे दिखते नहीं है। कोई भी अपनी आधार की फोटो से खुश नहीं होता है। अब एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जो आधार कार्ड बनवाने पहुंची है। उसने आधार की फोटो खिंचवाने के लिए ऐसे-ऐसे पोज दिए हैं, जिसे देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड सेंटर पर गई हुई है। आधार कार्ड के लिए फोटो खिंचवाने की बारी आने पर बच्ची कैमरे के सामने अलग-अलग के पोज देने लगती है। इसके साथ ही फोटो खिंचवाने के दौरान बच्ची के चेहरे पर खूबसूरत सी मुस्कान भी देखी जा सकती है। बच्ची को पोज देते हुए देख वहां पर किसी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है।
इस बच्ची के खूबसूरत वीडियो को लोग खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बच्ची की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। बच्ची ने इस वीडियो से लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gungun_and_mom नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
Viral Video: साड़ी पहनी गांव की महिलाओं ने खेली कबड्डी, वीडियो ने लोगों को दिलाई बचपन की याद
View this post on Instagram
Viral Video: रहस्यमयी हरी रोशनी से रात में हो गया दिन, आसमान में आग का गोला देखकर दहशत में लोग
इस वायरल वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट किया है कि बच्ची की मुस्कुराहट देखकर मेरा मन गदगद हो गया। दूसरे यूजर्स का कहना है कि इससे अच्छा वीडियो इंटरनेट पर हो ही नहीं सकता। इस वीडियो को देखकर लोग बच्ची की खूब तारीफ कर रहे हैं।