Video: बेटे की लगी सरकारी नौकरी तो पिता ने दिखाया शाही अंदाज, हाथी पर बैठाकर गांव में निकाला निकाला जुलूस
Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बेटे की सरकारी नौकरी लगने पर एक पिता की खुशी साफ देखी जा सकती है। पिता ने सरकारी नौकरी लगने पर बेटे को हाथी पर बैठाकर जुलूस निकाला।
विस्तार
Video: हर माता-पिता की चाहत होती है कि उसका बेटा और बेटी बढ़कर लिखकर अच्छी नौकरी करें और कामयाबी हासिल करे। जब माता-पिता की चाहत पूरी हो जाती है और बच्चे सफल हो जाते हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होता है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी खबर आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे माता-पिता की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी अवनीश पाण्डेय ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। अवनीश के पिता महेंद्र कुमार पाण्डेय को यह जानकारी मिली, तो उन्होंने बेटे का शानदार स्वागत करने की तैयारी कर ली। उन्होंने संसारीपुर चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ समारोह आयोजन कियाऔर अपने बेटे को हाथी पर बैठाकर पूरे गांव घूमाया औ खुशी जाहिर की।
हाथी पर बैठते ही चेहरे पर आई मुस्कान
इस पूरे मामले को गांव के लोगों ने अपने-अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग और सोशल मीडिया पर भी लोग अवनीश और उनके परिवार को बधाई दे रहे हैं।
बेटा बना अधिकारी तो पिता ने हाथी पर बिठा मनाया जश्न'
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) August 22, 2026
बस्ती में एक पिता ने बेटे के ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर हाथी पर बेटे को बैठाकर बैंड बाजों के साथ जश्न मनाया। pic.twitter.com/iNBYUi98Ep
Dance Video: ओ मेहरबान गाने पर आंटी ने सड़क पर लड़के के साथ किया शानदार डांस, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अवनीश लाल-पीले रंग से सजे हाथी की पीठ पर शर्ट-पैंट पहनकर गले में माला डाले बैठे दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान साफ दिख रही है। उनके देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई है। अवनीश को हाथी पर बैठाकर चौराहे से लेकर घर तक ले जाया जाता है।
Viral Video: जिंदा अजगरों से घिरे बोर्ड पर सांप-सीढ़ी का खेल, फिर खिलाड़ी के साथ हुआ कुछ ऐसा जो उड़ा देगा होश
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अवनीश को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा है। गाजे-बाजे के साथ कुछ महिलाएं भी हाथी के साथ-साथ डांस कर रही हैं और चल रही हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य हाथी की आरती उतारते और उसे खाना खिलाते भी दिख रहे हैं।