Viral Video: स्टेज पर दूल्हे के गाल खींच रहा था फूफा, गुस्साए लड़के ने तुरंत कर दी कुटाई, वीडियो वायरल
Wedding Video Viral: वायरल हो रहे वीडियो में एक शादी का सीन नजर आता है। जयमाला की रस्म पूरी हो चुकी होती है और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठकर मेहमानों से मिल रहे होते हैं। लोग स्टेज पर आते हैं, शुभकामनाएं देते हैं और फोटोज खिंचवाते हैं। तभी एक कपल स्टेज पर आता है और दूल्हा-दुल्हन की कुर्सियों के पीछे खड़ा होकर तस्वीर क्लिक करवाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों फोटो और वीडियो अपलोड किए जाते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया यूजर हैं और वहां एक्टिव रहते हैं, तो आपके फीड पर भी अलग-अलग तरह की पोस्ट आती ही होंगी। इन पोस्ट्स में से कुछ इतनी दिलचस्प होती हैं कि वे लोगों के बीच तेजी से वायरल हो जाती हैं। आमतौर पर जो वीडियो अनोखे या मजेदार होते हैं, वे जल्दी ही लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। इस कैटेगरी में लड़ाई-झगड़े वाले वीडियो भी शामिल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान भी होते हैं और मनोरंजन भी महसूस करते हैं। इस समय एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। तो आज की इस खबर में हम जानते हैं इस वायरल वीडियो में क्या हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में एक शादी का सीन नजर आता है। जयमाला की रस्म पूरी हो चुकी होती है और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठकर मेहमानों से मिल रहे होते हैं। लोग स्टेज पर आते हैं, शुभकामनाएं देते हैं और फोटोज खिंचवाते हैं। तभी एक कपल स्टेज पर आता है और दूल्हा-दुल्हन की कुर्सियों के पीछे खड़ा होकर तस्वीर क्लिक करवाता है।
इस बार फूफा कुट गया और फूफा समाज में डर का माहौल कायम हुआ..!!😷 pic.twitter.com/nLd2aPQTr4
— Its आफत (@Its_Bajpai) May 21, 2025
दूल्हा नाराज होकर पीटना शुरू करता है
इसके बाद उस जोड़े में मौजूद पुरुष दूल्हे के गाल जोर से खींचने लगता है। दूल्हा उसे मना करता है, लेकिन वह व्यक्ति नहीं रुकता और फिर से वैसा ही करने की कोशिश करता है। इसी बात पर दूल्हा नाराज हो जाता है और उसे पीटना शुरू कर देता है। हालांकि वहां मौजूद लोग तुरंत बीच में आकर दोनों को अलग कर देते हैं और स्थिति को संभालते हैं।
लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Its_Bajpai नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "इस बार फूफा कुट गया और फूफा समाज में डर का माहौल कायम हुआ।" जब तक यह खबर तैयार की गई, तब तक वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिए। एक व्यक्ति ने लिखा, “ऐसी हरकत किसी को नहीं करनी चाहिए थी, बेल्ट-वेल्ट चलानी चाहिए थी।” दूसरे यूजर ने कहा, “फूफा औकात में नहीं रह रहा था।” वहीं एक और ने कमेंट किया, “ऐसी हरकत करेगा तो मार तो पड़ेगी ही।” इस वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर किस तरह की घटनाएं लोगों को आकर्षित करती हैं और किस तेजी से वायरल हो जाती हैं फिर चाहे वो एक शादी का सीन ही क्यों न हो।