Viral Video: बस में बैठे अंकल लड़की के साथ कर रहे थे गंदी हरकत, दोस्त ने पहले बनाया वीडियो फिर जड़ा चांटा
Viral Video: वायरल वीडियो में दिखता है कि दो लड़कियां एक लोकल बस में सफर कर रही होती हैं और उनके बगल में एक बुजुर्ग आदमी बैठा होता है। बस चलने के दौरान वह बुजुर्ग व्यक्ति बगल में बैठी लड़की को बार-बार गलत तरीके से छूने लगता है।
विस्तार
जब किसी इंसान में न उम्र की समझ हो और न ही महिलाओं के लिए इज्जत तो उसके गलत कामों का नतीजा भी उसे ही भुगतना पड़ता है। केरल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। वायरल वीडियो में दिखता है कि दो लड़कियां एक लोकल बस में सफर कर रही होती हैं और उनके बगल में एक बुजुर्ग आदमी बैठा होता है। बस चलने के दौरान वह बुजुर्ग व्यक्ति बगल में बैठी लड़की को बार-बार गलत तरीके से छूने लगता है। लड़की की सहेली उसकी हरकतों को गौर से देखती है और पहले तो पूरे मामले को अपने फोन में रिकॉर्ड करती है। इसके बाद वह अचानक उठती है और उस बुजुर्ग को एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
थप्पड़ इतना तेज होता है कि बुजुर्ग का चश्मा आंखों से उछलकर माथे पर पहुंच जाता है। फिर युवती उस शख्स को जमकर फटकार लगाती है। वह अपनी हरकतों पर शर्मिंदा होने के बजाय खुद को अनजान दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की उसे कोई मौका नहीं देती। करीब 2 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में लड़की मलयालम भाषा में बात करते हुए उस बुजुर्ग को डांटती है। जैसे ही बुजुर्ग को पता चलता है कि उसकी करतूत कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है, वह डर के मारे हाथ जोड़ने लगता है और माफी मांगने की कोशिश करता है। लेकिन लड़की डरी नहीं, बल्कि डटकर बोलती रही।
A courageous young girl in Kerala was inappropriately touched by an elderly man on a local bus. She recorded the incident and boldly confronted him.
विज्ञापन विज्ञापन
He deserves this treatment 💯 pic.twitter.com/zsOj6QEEJE — 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔 𝗢𝗕𝗦𝗘𝗥𝗩𝗘𝗥 (@IndiaObserverX) July 28, 2025
लोगों ने की लड़की की सराहना
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @IndiaObserverX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। कैप्शन में लिखा गया, “केरल की एक बहादुर लड़की ने लोकल बस में बुजुर्ग व्यक्ति के किए गए गलत टच को पहले रिकॉर्ड किया और फिर साहस के साथ उसका सामना किया। उसे उसके हौसले के लिए सराहना मिलनी चाहिए।” एक और यूजर @Incognito_qfs ने भी वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “एक बूढ़ा आदमी बस में लड़की को गलत तरीके से छू रहा था। उसकी दोस्त ने वीडियो बनाया और फिर उसे थप्पड़ मारकर बेइज्जती की। बाकी यात्री बस मूकदर्शक बने रहे, यह बेहद शर्मनाक है।”
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने लड़की के साहस की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे लोग समाज के लिए शर्मनाक हैं। लड़की ने बहुत सही किया।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “शिकारी हर जगह हैं, लेकिन ऐसे जवाब देने वाली लड़कियां भी हैं।” एक और ने कहा, “यह बुजुर्ग इंसान बेहद घिनौना है। इसे जेल भेजा जाना चाहिए।”