फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Uncle came back from the brink of death put his life in danger along with another person Video goes viral

Viral Video: मौत को छूकर टक से वापस आ गए चाचा, अपने साथ दूसरे शख्स की जान भी खतरे में डाली, वीडियो वायरल

Mon, 19 May 2025 09:27 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 19 May 2025 09:27 AM IST
सार

Train Video Viral: एक वायरल वीडियो में ऐसा ही खतरनाक दृश्य देखा गया है, जिसमें एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति भीड़ से भरे जनरल डिब्बे में चढ़ने की कोशिश करते हैं और इस प्रयास में एक और युवक को भी गिरा देते हैं। वह युवक पटरी पर गिरने से बाल-बाल बचता है।

विज्ञापन
Uncle came back from the brink of death put his life in danger along with another person Video goes viral
ट्रेन से गिरने से बाल-बूाल बचा शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम @desi_cravings_

विस्तार

कभी भी चलती ट्रेन के पीछे भागना समझदारी नहीं होती। असली जिंदगी फिल्मों की तरह नहीं होती जहां डीडीएलजे की तरह कोई शाहरुख खान आखिरी समय पर आकर किसी का हाथ पकड़ ले। असलियत यह है कि जनरल कोच इतने भरे होते हैं कि वहां खड़े होने तक की जगह मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में अगर कोई चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करता है, तो गंभीर दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक वायरल वीडियो में ऐसा ही खतरनाक दृश्य देखा गया है, जिसमें एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति भीड़ से भरे जनरल डिब्बे में चढ़ने की कोशिश करते हैं और इस प्रयास में एक और युवक को भी गिरा देते हैं। वह युवक पटरी पर गिरने से बाल-बाल बचता है। बताया गया है कि यह घटना कर्नाटक के दावणगेरे रेलवे स्टेशन की है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Desi Cravings (@desi_cravings_)

विज्ञापन
विज्ञापन



बाल-बाल बचती है व्यक्ति की जान
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही ट्रेन स्टेशन से रवाना होती है। व्यक्ति तेजी से दौड़ते हुए जनरल कोच के दरवाजे तक पहुंचते हैं और चढ़ने की कोशिश करते हैं। लेकिन उस दरवाजे पर पहले से ही एक लड़का किसी तरह खड़ा होता है। जब व्यक्ति का संतुलन बिगड़ता है तो वह उस लड़के को भी पकड़ लेते हैं और दोनों एक साथ प्लेटफॉर्म पर गिर जाते हैं। कुछ सेकंड के लिए तो ऐसा लगता है कि शायद वह युवक सीधा पटरी पर गिर जाएगा।


लोगों को पसंद आया वीडियो
हालांकि, ट्रेन और ट्रैक के बीच की दूरी कम होने की वजह से युवक की जान बच जाती है। यह वीडियो लगभग 11 सेकंड का है और इसी घटना पर खत्म हो जाता है। I सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @desi_cravings_ नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दावणगेरे में बहुत भयानक पल देखने को मिला। आज जब मैं स्टेशन पर चलती ट्रेन का वीडियो बना रहा था, तभी मेरी आंखों के सामने एक आदमी ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। यह पल बहुत डरावना था, जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।” उन्होंने आगे कहा कि इस घटना से यह बात साफ हो जाती है कि चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े रहना या उसमें चढ़ने की कोशिश करना कितना खतरनाक हो सकता है। गनीमत रही कि आसपास के लोग समय पर मदद के लिए पहुंच गए।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो ने लोगों को सतर्क कर दिया है। यह एक बड़ी चेतावनी है कि रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों पर लापरवाही गंभीर नतीजे ला सकती है। इस क्लिप को महज दो दिनों में 1.31 करोड़ से अधिक व्यूज 1.5 लाख से ज्यादा लाइक्स और 900 से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने लिखा, “अंकल तो यमराज निकले।” दूसरे यूजर ने कहा, “आज अंकल कुछ ज्यादा ही तूफानी मूड में थे।” किसी ने यह भी कहा, “ऐसे स्टंट करने का किसी को अधिकार नहीं है।” वहीं एक और यूजर ने चेतावनी दी, “ट्रेन से मजाक करना बहुत महंगा पड़ सकता है।”




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed