फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Two girls got into a fierce fight while imitating a reel dragged each other by hair Video goes viral

Viral Video: रील की नकल करने पर दो लड़कियों में हुआ भयंकर झगड़ा, एक-दूसरे का बाल पकड़कर घसीटा, लोग हैरान

Wed, 21 May 2025 04:29 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 May 2025 04:29 PM IST
सार

Two Girls Fight Video: वीडियो में दोनों लड़कियां एक-दूसरे की चोटी पकड़कर खींचती हैं और लात-घूंसे चलाते हुए लड़ाई करती हैं। यह वीडियो तीन छोटे-छोटे क्लिप्स को जोड़कर तैयार किया गया है, जिसमें अलग-अलग लोकेशनों पर दोनों लड़कियों को झगड़ते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Two girls got into a fierce fight while imitating a reel dragged each other by hair Video goes viral
लड़कियों के बीच हुई झड़प - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

आज के डिजिटल युग में इंस्टाग्राम रील्स का क्रेज इतना बढ़ गया है कि लोग सीमाएं लांघने लगे हैं। कुछ लोग तो इसके लिए खुद को नुकसान पहुंचाने से भी नहीं हिचकते, लेकिन जब बात दूसरों को नुकसान पहुंचाने की आ जाए तो मामला गंभीर हो जाता है। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां रील की कॉपी को लेकर आपस में बुरी तरह भिड़ती नजर आ रही हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल रील के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दोनों लड़कियां एक-दूसरे की चोटी पकड़कर खींचती हैं और लात-घूंसे चलाते हुए लड़ाई करती हैं। यह वीडियो तीन छोटे-छोटे क्लिप्स को जोड़कर तैयार किया गया है, जिसमें अलग-अलग लोकेशनों पर दोनों लड़कियों को झगड़ते हुए देखा जा सकता है। इंटरनेट पर आते ही इस क्लिप ने तहलका मचा दिया है और लोग कॉमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के बीच होती है मारपीट
झगड़े की शुरुआत तब होती है जब एक लड़की दूसरी को धमकाते हुए कहती है, "तू आज पिटेगी।" इसके बाद वह लोगों द्वारा रोके जाने के बावजूद उस पर टूट पड़ती है। वीडियो में साफ नजर आता है कि दोनों के बीच मारपीट इतनी बढ़ गई कि मामला सिर्फ बहस तक नहीं रहा। बताया जा रहा है कि विवाद का कारण एक इंस्टाग्राम रील की नकल था।


यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
X पर @gharkekalesh नाम के हैंडल ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन दिया, “बरेली, यूपी, दो इंस्टाग्राम रीलर्स के बीच भिड़ंत, तुमने मेरी वीडियो कॉपी क्यों की।” पोस्ट होते ही यह वीडियो तेजी से फैल गया और महज एक घंटे में इसे 20 हजार से अधिक बार देखा गया। साथ ही 500 से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक किया और करीब 40 लोगों ने इस पर टिप्पणी की। यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “अब किसी तीसरे ने इनकी रील बना ली है, तो अब वो भी पिटेगा।” दूसरे ने सवाल उठाया, “क्या यही भारत का उज्जवल भविष्य है?” एक और यूजर ने नाराजगी जताई कि “हर बात पर अब लड़ाई और हिंसा ही रह गई है।” वहीं एक चौथे यूजर ने लिखा, “पता नहीं इनका भविष्य क्या होगा।”

क्या सोचता है आज का युवा
 सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि इस घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या रील्स बनाने और वायरल होने की होड़ में आज का युवा अपने विवेक और सामाजिक जिम्मेदारी को पीछे छोड़ता जा रहा है? सोशल मीडिया की इस दौड़ में यदि लड़ाई-झगड़ा और हिंसा नॉर्मल होते जा रहे हैं तो यह एक खतरनाक संकेत है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed