Video: 'सफेद कार, काली कार या शराब का ठेका किसकी गलती है?', हादसे का वायरल वीडियो देखकर लोगों ने पूछे सवाल
Viral Video: अक्सर दर्दनाक हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। कई बार हादसे में लोगों की जान चली जाती है, जबकि कई बार लोग चमत्कारिक रूप से बच भी जाते हैं। सोशल मीडिय पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
विस्तार
Viral Video: सड़कों पर हर दिन हादसे होते हैं। इनमें कभी दो गाड़ियों की टक्कर होती है, कभी किसी अन्य वजह गाड़ी हादसे का शिकार हो जाती है। अक्सर दर्दनाक हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। कई बार हादसे में लोगों की जान चली जाती है, जबकि कई बार लोग चमत्कारिक रूप से बच भी जाते हैं। सोशल मीडिय पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसने लोगों को हैरान कर दिया है।
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पपर @mktyaggi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखकर सकते हैं कि हादसा कितना भयानक है। यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। हादसे में किसी की जान गई है या नहीं है। वीडियो को शेयर करते हुए सवाल किया गया है कि किसकी गलती है? सफेद कार, काली कार या शराब के ठेके का।
वीडियो में देखा जा सकता है कि चौराहे पर सामने से सफेद रंग की कार आ रही है, तभी दूसरी तरफ से काले रंग की आ जाती है। इसके बाद सफेद वाली कार ने काले रंग की कार को टक्कर मार दिया जिसके बाद वह पलट जाती है।
किसकी गलती है?
— 𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 (@mktyaggi) August 25, 2025
1. सफेद कार
2. काली कार
3.शराब का ठेका pic.twitter.com/D438hCWEcW
Viral Video: अस्पताल में भर्ती था लड़का, दोस्त आए और बाइक पर बैठाकर ड्रिप के साथ ही घुमाया, लोग हुए हैरान
इसके बाद वहां पर आसपास मौजूद लोग कार के पास पहुंचते हैं और कार उठाने की कोशिश करते हैं। कार के पास लोगों काफी भीड़ जमा हो गई। कार के अंदर एक शख्स बाहर की देख रहा है। 34 सेकेंड का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Snake Viral Video: मोबाइल पर बज रहा था खेसारी का गाना, फिर सांप ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि वाइन शॉप की गलती है जिसे देखो वही जल्दी में है ठेका पहुंचने के लिए। एक शख्स ने सवाल किया है कि सफेद कार किस चीज से बनी हैं भाई आगे से कुछ टूटा भी नहीं।