Viral Video: लड़कों ने माधुरी और ऐश्वर्या को दी टक्कर, डोला रे डोला' गाने पर किया गजब का जबरदस्त डांस
Viral Dance Video: एक बंगाली शादी के संगीत समारोह में दो लड़कों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के आइकॉनिक सॉन्ग 'डोला रे डोला' पर ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिसने सभी को दीवाना बना दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Two Boys Dance On Dola Re Dola Song: इंटरनेट पर आए दिन डांस के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। इस वीडियो में एक बंगाली शादी के संगीत समारोह में दो लड़कों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के आइकॉनिक सॉन्ग 'डोला रे डोला' पर ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिसने सभी को दीवाना बना दिया है। वीडियो ने सभी लोंगो को भी झूमने पर मजबूर कर दिया है। लड़कों ने माधुरी-ऐश्वर्या की एनर्जी और उनके जटिल स्टेप्स को इतनी सफाई से कॉपी किया कि देखने वाले देखते रह गए।
Viral Video: दुल्हन ने अपनी शादी को बना दिया यादगार, हौले-हौले' गाना सुन नजरें हटाना भूल गया दूल्हा
Viral Video: चलते ट्रक के नीचे बाइक दौड़ाता दिखा शख्स, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
जबरदस्त डांस के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @parthkaushik24 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, यह परफॉर्मेंस फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और तोता रॉय चौधरी के डांस से इन्सपायर्ड थी। वीडियो को अब तक 41 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक शख्स ने लिखा- माइंड ब्लोइंग, छा गए भाई। दूसरे शख्स ने कहा- भाई साहब! क्या शानदार प्रदर्शन था। तो वहीं नेटिजन्स इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि, कैसे ये लड़के जेंडर से जुड़ी रूढ़ियों को तोड़ रहे हैं।
शाहरुख खान की फिल्म 'देवदास' का गाना 'डोला रे डोला' एक ऐसा गाना है जिसे आज भी लोग पसंद करते हैं। यह गाना ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक डांस के लिए मशहूर है।