फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Tte Tells How To Get Lower Berth For Senior Citizens While Booking Ticket In Rajdhani Express Video Goes Viral

TTE Viral Video: कैसे मिलेगी ट्रेन में लोअर बर्थ? टीटीई ने बताया आसान तरीका, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 11 Nov 2025 10:44 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 10:44 AM IST
सार

TTE Viral Video: ट्रेन के एसी या स्लीपर डिब्बों में टिकट बुक करते समय कई लोग चाहते हैं कि उन्हें लोअर बर्थ यानी नीचे वाली सीट मिल जाए। बोगी के एक कंपार्टमेंट में 2 से 3 लोअर बर्थ होती हैं, जो सबको नहीं मिल सकती है।

विज्ञापन
Tte Tells How To Get Lower Berth For Senior Citizens While Booking Ticket In Rajdhani Express Video Goes Viral
कैसे मिलेगी ट्रेन में लोअर बर्थ? TTE ने बताया आसान तरीका - फोटो : Instagram/@jalveshp

विस्तार

TTE Viral Video: ट्रेन के एसी या स्लीपर डिब्बों में टिकट बुक करते समय कई लोग चाहते हैं कि उन्हें लोअर बर्थ यानी नीचे वाली सीट मिल जाए। बोगी के एक कंपार्टमेंट में 2 से 3 लोअर बर्थ होती हैं, जो सबको नहीं मिल सकती है। हालांकि, डिब्रूगढ़ राजधानी में टिकट की जांच कर रहे एक टीटीई ने पूछे जाने पर लोअर बर्थ पाने का तरीका बताया है।

विज्ञापन


दरअसल, ट्रेन में चार वरिष्ठ नागरिकों ने एसी थ्री में टिकट बुक की होती है, लेकिन किसी को भी लोअर बर्थ नहीं मिली होती है। ऐसे में जब वह टीटीई से सवाल करते हैं कि वरिष्ठ नागरिक होने के बाद भी उन्हें लोअर बर्थ क्यों नहीं मिली, तो टीटीई उन्हें इसका कारण बताता है और फिर वरिष्ठ नागरिक होते हुए लोअर बर्थ पाने का तरीका भी बताता। अब टीटीई का वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारी बताता है कि आज 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी में, 4 लोग चारों लोग वरिष्ठ नागरिक हैं, लेकिन इनको जो बर्थ मिला है, वो अपर और मिडिल है, तो सर का एक डाउट है कि उन्हें सीनीयर सिटीजन होने पर भी लोअर बर्थ क्यों नहीं मिला?
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jalvesh Kumar (@jalveshp)




Viral: महिला को हर्बल क्रीम लगाना पड़ा महंगा, सांप जैसी हुई स्किन, डॉक्टरों ने जो बताया जान हो जाएंगे हैरान

सवाल का जवाब देते हुए टीटीई ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक में अगर आपको लोअर बर्थ की सुविधा चाहिए, तो एक PNR में 2 टिकट ही बुक करें। एक बार में 1 से ज्यादा 2, 3 या 4 टिकट बुक करने पर वरिष्ठ नागरिक का फायदा नहीं मिलेगा। ऐसे में आगे से अगर आपको लोअर बर्थ का फायदा चाहिए, तो एक टिकट में दो ही यात्री की ही बुकिंग करें।

Video: लव मैरिज की दी सजा, प्रेमी जोड़े के गले में डाली जूतों की माला, चेहरे पर पोती कालिख फिर जो हुआ...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @jalveshp नाम के अकाउंट से यह रील की गई है और लिखा है कि आइए जानें कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए लोअर बर्थ कैसे प्राप्त करें, यदि उनकी संख्या दो से अधिक है। लोअर बर्थ 45 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला यात्रियों के लिए और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष यात्रियों के लिए लागू है। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed