फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   trending modi ka humshakal video modi ji look a like selling pani puri video viral

Viral Video: मोदी जी का हमशक्ल गुजरात में बेचता है गोलगप्पे, वीडियो देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन

Fri, 10 Feb 2023 03:07 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 10 Feb 2023 03:07 PM IST
सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक हमशक्ल मिला है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दिलचस्प बात यह है कि यह शख्स गुजरात में गोलगप्पे बेचने का काम करता है।

विज्ञापन
trending modi ka humshakal video modi ji look a like selling pani puri video viral
मोदी जी के हमशक्ल का वीडियो - फोटो : instagram/eatinvadodara

विस्तार

Arvind Kejriwal Humshakal Video: आज कल कई लोग सेलिब्रिटिज, क्रिकेटर्स और राजनेताओं को कॉपी करके सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इंटरनेट पर कई हमशक्ल के वीडियो देखने को मिलते हैं। बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हमशक्ल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था, जो ग्वालियर में चाट बेचने का काम करता है। वहीं अब सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक हमशक्ल मिला है। इस शख्स ने मोदी जी को इतनी अच्छी तरह कॉपी किया है कि पहली नजर में देखकर आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे।

विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि यह शख्स गुजरात में गोलगप्पे बेचने का काम करता है। मोदी जी का हमशक्ल उस समय लोगों की नजरों में आया जब एक शख्स ने इसका वीडियो बनाकर इंस्टा पर शेयर किया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने इतना तक कह दिया कि शख्स काफी हद तक मोदीजी जैसा नजर आता है और उसकी आवाज भी 70 प्रतिशत तक मेल खाती है।
विज्ञापन


देखें वीडियो-
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Thakkar 🇮🇳 (@eatinvadodara)



15 साल की उम्र से बेच रहा है पानी पुरी
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी हद तक मेल खा रहा है। इस शख्स का नाम अनिल ठक्कर है, जो 15 साल की उम्र से पानी पुरी बेचने का काम कर रहा है। अनिल ने बताया कि जब उन्होंने यह काम शुरू किया था उस समय वह 25 पैसे में पानी पुरी खिलाते थे। उन्होंने आगे कहा कि लोग उन्हें मोदी के नाम से जानते हैं और यह भी कहते हैं कि काका, अगर आप पानी पूरी नहीं चाय बेच रहे होते, तो आप भी वहां तक पहुंच जाते।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर eatinvadodara नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'मोदी जी का हमशक्ल पानी पुरी बेचते हुए। क्यों है ना? तुलसी पानी पूरी, दुकान नंबर 7, भूदेवी कॉम्प्लेक्स, ब्राउन बर्गर के पास, मोटा बाजार, वल्लभ विद्यानगर, आनंद, गुजरात 388120' हालांकि, लोग इस वीडियो में मोदी जी के हमशक्ल को देखकर काफी हैरान हैं। ऐसे में वह वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed