फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Tractor Blocked the Bulls Path What Happened in the Next 2 Seconds Left Everyone Shocked Video Viral

Viral Video: सांड के अंदर आई बाहुबली वाली ताकत, 2 सेकंड में ट्रक को उठाकर पटका, लोग बोले- नंदी महाराज की जय

Sat, 24 May 2025 11:28 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 24 May 2025 11:28 AM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो देखकर अब सोचिए अगर एक ट्रैक्टर और सांड आमने-सामने आ जाएं, तो क्या होगा? ज्यादातर लोग यही कहेंगे कि ट्रैक्टर ताकतवर है, सांड उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो इन सभी धारणाओं को गलत साबित कर देता है।

विज्ञापन
Tractor Blocked the Bulls Path What Happened in the Next 2 Seconds Left Everyone Shocked Video Viral
सांड के अंदर आई बाहुबली वाली ताकत - फोटो : इंस्टाग्राम @helo_ki_takar_burhanpur

विस्तार

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो हमारा मनोरंजन करते हैं और जिसे देखकर हमारी हंसी तक नहीं रुकती है। सांडों के वीडियो अक्सर हमारी फीड में वायरल होते रहते हैं। सांडों को अक्सर उनकी जबर्दस्त ताकत और उग्र मिजाज के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर इनके तमाम ऐसे वीडियो मिल जाएंगे, जिनमें ये गाड़ियों से भिड़ते या रास्ते में आने वालों को सबक सिखाते नजर आते हैं। सांड की एक टक्कर में कार या बाइक जैसी गाड़ियां बुरी तरह से चकनाचूर हो सकती हैं यह कोई नई बात नहीं है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो देखकर अब सोचिए अगर एक ट्रैक्टर और सांड आमने-सामने आ जाएं, तो क्या होगा? ज्यादातर लोग यही कहेंगे कि ट्रैक्टर ताकतवर है, सांड उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो इन सभी धारणाओं को गलत साबित कर देता है। यह वीडियो लगभग 20 सेकंड लंबा है और इसे इंस्टाग्राम पर helo_ki_takar_burhanpur vec k नाम के अकाउंट से 3 मई को पोस्ट किया गया था। कुछ ही समय में यह क्लिप इंटरनेट पर छा गई और अब तक इसे 21.9 मिलियन यानी दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लाखों यूजर्स ने इसे लाइक किया और सांड की ताकत को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by helo ki takar burhanpur 68 (@helo_ki_takar_burhanpur)

विज्ञापन
विज्ञापन



यूजर्स ने दिए मजेदार प्रतिक्रियाएं
यूजर्स के कमेंट्स भी इस वीडियो जितने दिलचस्प हैं। एक ने लिखा, "दोनों ही धरती के पुत्र हैं।" दूसरे यूजर ने कहा, "जय हो नंदी महाराज।" वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, "जो मानते हैं शाकाहारियों में ताकत नहीं होती, वो ये देख लें।" एक यूजर ने चुटकी ली, "क्यों हिला डाला ना।" वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सड़क पर चल रहा है, तभी अचानक सामने एक सांड आकर खड़ा हो जाता है। ट्रैक्टर का ड्राइवर और उसका साथी सोचते हैं कि सांड शायद रास्ता छोड़ देगा। लेकिन सांड अपनी जगह से हिलने के मूड में बिल्कुल नहीं होता। इसके बजाय, वह अपनी पूरी ताकत से ट्रैक्टर को धकेलना शुरू कर देता है। हैरानी की बात तब होती है जब सांड अपनी सींगों से ट्रैक्टर के फ्रंट हिस्से को हवा में उठा देता है, जिससे ट्रैक्टर का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है। ड्राइवर की हालत देख हर कोई हैरान रह जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed