Viral Video: हिरण ने निकाली चीते की हेकड़ी, हाथ मलता रह गया शिकारी, देखें वीडियो
Viral Video: चीते को देखकर जहां जंगल के बाकी छोटे-छोटे जानवरों के गले सूख जाते हैं, तो वहीं आज एक खूंखार चीता एक हिरण से चकमा खा गया। वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसमें हिरण ने चीते को पहले दौड़ाया फिर ऐसा चकमा दिया की उसकी सारी हेकड़ी निकल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tiger Hunting Deer Viral Video: चीता एक अत्यंत कुशल, खामोश और घात लगाकर हमला करने वाला शिकारी जानवर होता है, जो अपनी ताकत और फुर्ती के लिए जाना जाता है। चीते का शिकार करने का तरीका बेहद अलग और खतरनाक होता है। उसे देखकर जहां जंगल के बाकी छोटे-छोटे जानवरों के गले सूख जाते हैं, तो वहीं आज एक खूंखार चीता एक हिरण से चकमा खा गया। वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसमें हिरण ने चीते को पहले दौड़ाया फिर ऐसा चकमा दिया की उसकी सारी हेकड़ी निकल गई।
Viral Video: साथ पानी पीते दिखे तेंदुआ और ब्लैक पैंथर, दुर्लभ नजारे का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो की शुरुआत बिजली की रफ्तार से हिरण के पीछे दौड़ लगाते चीते से होती है। स्पीड के मामले में हिरण, चीते का मुकाबला तो नहीं कर सकता। ऐसे में वो बार-बार फुर्ती से दिशा बदल रहा था और यही उसकी ताकत साबित हुई। वीडियो देखने में लगता है कि ये हिरण का आखिरी दिन है, लेकिन हिरण ने भी आखिर तक हार नहीं मानी और चीते को चकमा देकर भाग निकला। ऐसे में चीता सिर्फ हाथ मलता रह गया।
हिरण ने टाइगर को पिला दिया पानी
हिरण का शिकार करते चीते के इस वीडियो को इंस्टाग्राम @karinodaniel नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, फर्स्ट ट्रायल लेकिन असफल रहा। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया। आप इसे शिकारी की भूल कहें या हिरण की चालाकी, जो भी हो, लेकिन आज हिरण ने चीते को पानी पिला ही दिया।
Viral Video: शिकार को निगलकर आराम से खेत में बैठा विशाल अजगर, फिर शख्स की हिम्मत देख थमी लोगों की सांसें
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंसशिकार के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भोजन बनाम जिंदगी और आखिर में जिंदगी जीत गई। दूसरे यूजर ने लिखा- दिशा स्पीड से ज्यादा महत्वपूर्ण है।