फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This Bihari boy is eating roti by dipping it in alcohol video goes viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: रोटी को शराब में डुबो-डुबोकर खा रहा था ये बिहारी लड़का, लोग बोले- बिहार में कुछ भी हो सकता है

Sat, 24 May 2025 04:01 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 24 May 2025 04:01 PM IST
सार

Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक आदमी नजर आता है, जो एक हाथ में शराब से भरा हुआ गिलास पकड़े हुए है और दूसरे हाथ में रोटी। वह रोटी को रोल की तरह मोड़कर शराब में डुबाता है और फिर आराम से खाता है, जैसे यह कोई आम खाना हो।

विज्ञापन
This Bihari boy is eating roti by dipping it in alcohol video goes viral on Internet see netizens reaction
शराब में रोटी भिगोकर खा रहा था आदमी - फोटो : इंस्टाग्राम @studentgyaan

विस्तार

कहते हैं कि शौक बड़ी चीज है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज देखने के बाद ये कहना भी गलत नहीं होगा कि शौक अजीब चीज है।  भारत में रोटी के साथ कई तरह की चीजें खाने का चलन रहा है, कभी घी, कभी गुड़, कभी अचार तो कभी चीनी या नमक-तेल। यह सब आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी किसी को शराब में रोटी डुबो-डुबोकर खाते हुए देखा है? शायद ही किसी ने ऐसा अनोखा और चौंकाने वाला नजारा देखा होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी भी रोक नहीं पा रहे। कई लोग इसे अपने दोस्तों में भी शेयर कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक आदमी नजर आता है, जो एक हाथ में शराब से भरा हुआ गिलास पकड़े हुए है और दूसरे हाथ में रोटी। वह रोटी को रोल की तरह मोड़कर शराब में डुबाता है और फिर आराम से खाता है, जैसे यह कोई आम खाना हो। खास बात यह है कि वीडियो के दौरान वह कैमरे की तरफ देखकर किसी से बातचीत करता भी दिखाई देता है। पूरे वीडियो की बैकग्राउंड में 'जिया जिया हो बिहार के लाला हो' गाना बज रहा है, जिससे यह सीन और भी एंटरटेनिंग हो जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Studentgyaan (@studentgyaan)




हजारों लोगों ने देखा वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट किए जाने के बाद से ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को लाइक करने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। कई यूजर्स ने इस वीडियो को अपने दोस्तों को टैग करते हुए मज़ाक में कहा कि यह तो बिल्कुल उनके जैसा ही है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों की प्रतिक्रियाएं भी इस वीडियो को लेकर काफी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "ये बिहार है, यहां कुछ भी संभव है।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "बिहार हर दिन कुछ नया कर दिखा रहा है।" किसी ने चुटकी लेते हुए कहा, "ऐसा काम करने की हिम्मत सिर्फ एक बिहारी ही कर सकता है।" इस वीडियो ने लोगों को चौंकाने के साथ-साथ हंसाया भी है और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed