फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The groom was entering carrying the bride in his lap in a filmy style Video goes Viral on Internet

Viral Video: फिल्मी स्टाइल में दुल्हन को गोदी में उठाकर एंट्री ले रहा था दूल्हा, सीढ़ियों पर फिसला पैर फिर...

Thu, 04 Sep 2025 10:35 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 04 Sep 2025 10:35 AM IST
सार

Viral Video: इन दिनों भी सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा अपनी शादी की एंट्री को खास और फिल्मी अंदाज में यादगार बनाना चाहता था। अक्सर लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उनका यह पल जिंदगीभर के लिए स्पेशल बन जाए।

विज्ञापन
The groom was entering carrying the bride in his lap in a filmy style Video goes Viral on Internet
दुल्हन की एंट्री हुई खराब - फोटो : इंस्टाग्राम @chinmoy_sutradhar_
loader

विस्तार

शादी एक ऐसा मौका होता है, जिसमें हर कोई हंसी-खुशी में डूबा रहता है। चाहे शादी का मौसम चल रहा हो या नहीं, सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। लोग इन वीडियो को बड़े मजे से एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन के डांस क्लिप सुर्खियों में आ जाते हैं तो कभी उनकी शानदार एंट्री देखकर लोग तालियां बजाते हैं। कई बार तो एंट्री और डांस के दौरान ऐसे मजेदार पल भी सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। यही वजह है कि शादी की हर छोटी-बड़ी बात लोगों की यादों में हमेशा के लिए बस जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन दिनों भी सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा अपनी शादी की एंट्री को खास और फिल्मी अंदाज में यादगार बनाना चाहता था। अक्सर लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उनका यह पल जिंदगीभर के लिए स्पेशल बन जाए। इसी सोच के साथ दूल्हे ने तय किया कि वह अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर सीढ़ियों से ऊपर जाएगा। शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल सही चलता है। दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर सीढ़ियों की ओर बढ़ता है और वहां मौजूद मेहमान ताली बजाकर उसका हौसला बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PaRa DoX⛎ (@chinmoy_sutradhar_)




रोमांटिक होने के चक्कर में निकल गई हेकड़ी
लेकिन कहते हैं न कि जिंदगी में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। ठीक वैसे ही इस दूल्हे के साथ भी कुछ अप्रत्याशित हो गया। जैसे ही वह कुछ कदम सीढ़ियों पर चढ़ा, अचानक दुल्हन का दुपट्टा दूल्हे के पैरों में उलझ गया। दूल्हे का पैर उस पर पड़ते ही उसका संतुलन बिगड़ गया। वैसे भी दुल्हन का भारी लहंगा और उसे गोद में उठाकर चलना आसान काम नहीं था। इस गलती की वजह से दूल्हा खुद भी लड़खड़ा गया और दुल्हन भी उसके साथ गिर पड़ी।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जो एंट्री शुरू में बिल्कुल फिल्मी और रोमांटिक लग रही थी, वह पलक झपकते ही एक मजेदार कॉमिक सीन में बदल गई। इतनी भीड़ और मेहमानों के सामने अगर ऐसा कुछ हो जाए तो हंसी रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन हो जाता है। इस वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि वहां मौजूद लोग इस पल को देखकर ठहाके लगाने लगते हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर chinmoy_sutradhar_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। लोग न सिर्फ वीडियो देख रहे हैं बल्कि कमेंट सेक्शन में जमकर अपनी राय भी दे रहे हैं। किसी ने मजाक में लिखा कि “इस भाई के साथ तो यहां खेल हो गया।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अब ये बंदा अपनी बीवी को उठाने से पहले सौ बार सोचेगा।” किसी और ने लिखा कि “गलत तो हुआ है, लेकिन सीन वाकई मजेदार बन गया।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed