फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The girl was not getting ready for bungee jumping the staff motivated her Video goes viral on Internet

Viral Video: बंजी जंपिंग के लिए तैयार नहीं हो रही थी लड़की, स्टाफ ने किया ऐसे मोटिवेट, लोग बोले- भाई की बातें

Sat, 07 Jun 2025 01:38 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 07 Jun 2025 01:38 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में, ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उत्तराखंड के ऋषिकेश से सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की बंजी जंपिंग के लिए पहुंचती है लेकिन ऊंचाई देखकर घबरा जाती है और कूदने से साफ इनकार कर देती है।

विज्ञापन
The girl was not getting ready for bungee jumping the staff motivated her Video goes viral on Internet
बंजी जंपिंग के लिए स्टाफ ने किया मोटिवेट - फोटो : इंस्टाग्राम @adventurewithnaveen

विस्तार

ऋषिकेश को एडवेंचर का अड्डा माना जाता है और यह उन लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है जो जिंदगी में एडवेंचर का असली स्वाद लेना चाहते हैं। यहां हर साल हजारों टूरिस्ट आते हैं जो रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और दूसरे थ्रिलिंग एक्टिविटीज का अनुभव लेने के लिए बेताब रहते हैं। इन सब में बंजी जंपिंग एक ऐसी एक्टिविटी है, जो देखने में जितना एडवेंचरेस है असल में उतनी ही डरावनी होती है। ऊंचाई देखकर अच्छे-अच्छों की हिम्मत जवाब दे जाती है। लेकिन वहीं मौजूद स्टाफ का रवैया ऐसा होता है कि वो किसी मोटिवेशनल स्पीकर से कम नहीं लगता। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर वो मोटिवेशनल स्पीकर क्या कहता है?

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उत्तराखंड के ऋषिकेश से सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की बंजी जंपिंग के लिए पहुंचती है लेकिन ऊंचाई देखकर घबरा जाती है और कूदने से साफ इनकार कर देती है। उसे डर के कारण हिम्मत नहीं हो रही होती कि वो छलांग लगा सके। इस दौरान एक स्टाफ मेंबर उसका हौसला बढ़ाने में लग जाता है। वह बेहद समझदारी के साथ लड़की को समझाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बार-बार कहती है कि उसे थोड़ा वक्त और चाहिए, लेकिन स्टाफ का बर्ताव पूरी तरह शांत बना रहता है। वो उसे समझाते हुए कहता है, "नीचे मत देखो मैम, सिर्फ ऊपर देखो और चलो। आज आपकी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन होने वाला है।"
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Naveen Singh (@adventurewithnaveen)




लड़की को अच्छे से करता है मोटिवेट
जब लड़की झिझकती है और बार-बार सोचने के लिए समय मांगती है तो स्टाफ उसका मनोबल बढ़ाते हुए कहता है, "आप यहां 200 प्रतिशत सेफ हैं। डर सबको लगता है लेकिन आपको खुद को साबित करना होगा।" इन पॉजिटिव बातों से लड़की को हिम्मत मिलती है और वह छलांग लगाने के लिए तैयार हो जाती है। जैसे ही काउंटडाउन होता है और वह कूद जाती है। वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं उसकी हिम्मत की तारीफ करते हैं।

वीडियो पर लोगों ने दी जमकर प्रतिक्रियाएं
यह खूबसूरत और प्रेरणादायक वीडियो इंस्टाग्राम पर @adventurewithnaveen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक 3.8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं एक और क्लिप जिसमें लड़की छलांग लगाती है उसे भी 4 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और स्टाफ की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "भाई तू आईआईटी की तैयारी के समय मिलता तो आज कुछ और बात होती।" दूसरे ने कमेंट किया, "भाई तेरे सामने तो संदीप माहेश्वरी भी फेल हैं।" वहीं तीसरे ने कहा, "तुझे तो मोटिवेशनल स्पीकर बन जाना चाहिए था।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed