{"_id":"682c55e2277b1f62a4052b9a","slug":"the-girl-was-making-a-reel-on-the-railway-track-and-suddenly-the-train-came-video-goes-viral-on-internet-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: रेलवे ट्रैक पर रील बना रही थी लड़की और अचानक ही आ गई ट्रेन, फिर हुआ कुछ ऐसा कि जान पर आ गई बात","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: रेलवे ट्रैक पर रील बना रही थी लड़की और अचानक ही आ गई ट्रेन, फिर हुआ कुछ ऐसा कि जान पर आ गई बात
Tue, 20 May 2025 03:45 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 20 May 2025 03:45 PM IST
सार
Train Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि एक लड़की रेलवे ट्रैक के बीचो बीच खड़ी है और तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजरती है। माना जा रहा है कि वह लड़की कोई रील शूट करने के मकसद से ट्रैक पर गई थी।
विज्ञापन
स्टंट करते हुए गिरी लड़की
- फोटो : इंस्टाग्राम@sumit.bakit
विस्तार
सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं जो या तो लोगों को गुदगुदा जाते हैं या फिर उन्हें चौंका देते हैं। कई बार लोग इन वीडियो को दूसरों को हंसाने या हैरान करने के लिए बड़े उत्साह से शेयर करते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो इतने खतरनाक होते हैं कि उन्हें देखकर यही कहा जा सकता है कि ऐसा करने से बचना चाहिए। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की की जिंदगी कुछ ही पलों में खतरे में पड़ जाती है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि एक लड़की रेलवे ट्रैक के बीचो बीच खड़ी है और तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजरती है। माना जा रहा है कि वह लड़की कोई रील शूट करने के मकसद से ट्रैक पर गई थी। जैसे ही ट्रेन नजदीक आती है, उसकी स्पीड इतनी अधिक होती है कि हवा के तेज झोंकों से लड़की के बाल और कपड़े उड़ने लगते हैं, साथ ही वह अपना संतुलन भी लगभग खो बैठती है। शुक्र है कि वह समय रहते खुद को संभाल लेती है और बड़ा हादसा टल जाता है।
विज्ञापन
https://www.instagram.com/reel/DJTqriMSre3/?utm_source=ig_web_copy_link
विज्ञापन
ट्रेन के सामने आने से बची लड़की
वीडियो को गौर से देखने पर यह साफ होता है कि लड़की सामने की ओर देख रही होती है और कैमरे से दूर खड़ी होती है। अचानक जब वह पीछे मुड़ती है, तो ट्रेन बेहद तेज़ी से उसकी ओर बढ़ती दिखती है। उस पल की स्थिति इतनी डरावनी होती है कि कोई भी घबरा जाए। यह साफ जाहिर होता है कि अगर लड़की ने खुद को थोड़ा भी नहीं संभाला होता तो मामला जानलेवा हो सकता था। इतना ही नहीं, वीडियो शूट कर रहा व्यक्ति भी खतरे में था।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो अब इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में चिंता और गुस्सा दोनों दिखाई दे रहा है। कई लोगों ने इस हरकत की कड़ी आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, “ये तो खुद मौत को बुलावा देने जैसा है।” दूसरे ने कहा, “सिर्फ एक वीडियो के लिए जान को खतरे में डालना समझदारी नहीं है।” वहीं एक और यूजर ने इसे शर्मनाक बताया और कहा, “ट्रेन के ट्रैक पर इस तरह का वीडियो बनाना गैर जिम्मेदाराना है।”
लोगों को स्टंट से करना चाहिए परहेज
सोशल मीडिया पर यह वायरल क्लिप एक बार फिर इस बात को बता दिया है कि सोशल मीडिया पर मशहूरी पाने की चाह में लोग किस हद तक खतरा उठाने लगे हैं। जान की कीमत पर बनाया गया कोई भी वीडियो कभी भी सही नहीं ठहराया जा सकता। ऐस में यह जरूरी है कि ऐसे खतरनाक स्टंट करने से लोगों को बचना चाहिए।