फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The deer was running The tiger grabbed its throat this game took place in the jungle Video goes Viral

Viral Video: जान बचाकर भाग रहा था हिरण तभी पीछे से टाइगर ने दबोच लिया गला, दिन दहाड़े जंगल में हुआ खेला

Sat, 06 Sep 2025 10:12 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Sep 2025 10:12 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरणों का एक झुंड जंगल में मौजूद होता है। अचानक उन्हें खतरे का आभास होता है और वे वहां से जान बचाकर भागने लगते हैं। तभी अचानक झाड़ियों के बीच से एक विशाल बाघ निकलता है।

विज्ञापन
The deer was running The tiger grabbed its throat this game took place in the jungle Video goes Viral
हिरण के पीछे भागा टाइगर - फोटो : इंस्टाग्राम @travel.kannadiga

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। खासकर जंगल और जंगली जानवरों से जुड़े वीडियो तो लोगों का खूब ध्यान खींचते हैं। इनमें शेर, बाघ और चीते जैसे शिकारी जानवरों के शिकार वाले दृश्य सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। इन खतरनाक जानवरों का नाम सुनते ही इंसानों की रूह कांप जाती है और जब ये किसी शिकार पर हमला करते हैं तो उसकी जान बचाना लगभग नामुमकिन होता है। शायद यही वजह है कि ऐसे वीडियो देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी तरह का एक वीडियो इस समय इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाघ और हिरण के बीच की जंग दिखाई गई है। कुछ ही सेकंड में बाघ ने जिस तरह हिरण को धर दबोचा, उसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरणों का एक झुंड जंगल में मौजूद होता है। अचानक उन्हें खतरे का आभास होता है और वे वहां से जान बचाकर भागने लगते हैं। तभी अचानक झाड़ियों के बीच से एक विशाल बाघ निकलता है। वह पल भर भी गंवाए बिना सीधा एक हिरण पर टूट पड़ता है। बाघ बिजली की तेजी से छलांग लगाकर हिरण की गर्दन दबोच लेता है। उसकी पकड़ इतनी मजबूत होती है कि बेचारा हिरण भागने की कोशिश भी नहीं कर पाता और जमीन पर गिर जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Girish R (@travel.kannadiga)




हिरण पर हमला कर देता है शेर और दबोच लेता है
हिरण पूरी ताकत लगाकर खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन बाघ की पकड़ से छूटना उसके लिए असंभव हो जाता है। धीरे-धीरे बाघ अपने शिकार को पूरी तरह काबू में कर लेता है और आखिरकार हिरण की मौत हो जाती है। जंगल में ऐसे नजारे आम होते हैं, लेकिन कैमरे में इतने नजदीक से कैद होना लोगों के लिए चौंकाने वाला है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर (@travel.kannadiga) नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "बाघ, हिरण का शिकार कर रहा है।" इस छोटे से क्लिप को अब तक 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 36 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं।

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि ये पल कैमरे में बेहद शानदार तरीके से कैद हुआ है। एक शख्स ने लिखा, “ओह, क्या पल है, अद्भुत ढंग से कैद किया गया।” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “देखना और फोटो खींचना दोनों मुश्किल काम है।” तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “पहली बार कैमरामैन ने अच्छा काम किया।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed