फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The buffalo was about to eat the snake thinking it to be fodder Video goes Viral on Internet

Viral Video: सांप को चारा समझकर खाने वाली थी भैंस, तभी हुआ कुछ ऐसा कि दहल जाएगा दिल, देखें वीडियो

Thu, 03 Jul 2025 05:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 03 Jul 2025 05:03 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक भैंस पेड़ से बंधी हुई है। अचानक एक कोबरा सांप रेंगते हुए उसी पेड़ के पास पहुंच जाता है। उस वक्त भैंस को इस बात का अंदाजा तक नहीं होता कि उसके सामने एक खतरनाक सांप है।

विज्ञापन
The buffalo was about to eat the snake thinking it to be fodder Video goes Viral on Internet
सांप को चारा समझकर खाने वाली थी भैंस - फोटो : इंस्टाग्राम @mjunaid8335

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। यह वीडियो एक भैंस और जहरीले कोबरा सांप के आमने-सामने होने की खतरनाक घटना को दिखाता है। वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर mjunaid8335 ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है और इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग इसे देखकर सहम गए हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक भैंस पेड़ से बंधी हुई है। अचानक एक कोबरा सांप रेंगते हुए उसी पेड़ के पास पहुंच जाता है। उस वक्त भैंस को इस बात का अंदाजा तक नहीं होता कि उसके सामने एक खतरनाक सांप है। भैंस उस सांप को हरी घास या चारे जैसा समझ लेती है और उसे खाने की कोशिश करने लगती है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि भैंस अपनी जीभ से कोबरा को चाटने लगती है और उसे मुंह में डालने की कोशिश करती है। कुछ पल के लिए ऐसा भी लगता है कि अब भैंस सांप को चबा ही लेगी। लेकिन गनीमत रहती है कि ऐसा कुछ नहीं होता। कोबरा फुर्ती दिखाते हुए पेड़ के तने पर चढ़कर अपनी जान बचा लेता है और वहां से निकल जाता है। इस पूरी घटना को देखकर कोई भी सिहर सकता है क्योंकि ये नजारा बेहद खतरनाक था और किसी की भी जान जा सकती थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by M JUNAID ABBASI (@mjunaid8335)




वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो पर लाखों व्यूज के साथ-साथ एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों लोग इस पर अपने कमेंट्स कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है और कैमरा पकड़ने वाले व्यक्ति को जमकर लताड़ा है। एक यूजर ने लिखा, “किसी की जान भले ही चली जाए, लेकिन कैमरे का एंगल परफेक्ट रहना चाहिए।” एक दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कैमरा पकड़े इंसान ने किसी बेजुबान जानवर की मदद की हो।” वहीं किसी और ने लिखा, “हे भगवान, गोवंश की रक्षा करना और कैमरामैन को अक्ल देना, ताकि अगली बार ऐसी गलती न करे।”

इंटरनेट पर छेड़ दी नई बहस
इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर जानवरों की सुरक्षा और वीडियो बनाते समय इंसानी जिम्मेदारी पर बहस शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि किसी घटना को रिकॉर्ड करने के बजाय जानवर की मदद करना ज्यादा जरूरी है। यह मामला बताता है कि जैसे-जैसे वायरल कंटेंट की होड़ बढ़ रही है, लोग जानवरों या इंसानों की जान की परवाह किए बिना खतरनाक वीडियो रिकॉर्ड करने में लगे हुए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed