फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The bride and groom were disgraced at the wedding the hydraulic stage machine caught fire Video Viral

Viral Video: शादी में हो गया दूल्हा-दुल्हन का छिछालेदर, हाइड्रोलिक स्टेज मशीन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Tue, 20 May 2025 01:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 20 May 2025 01:02 PM IST
सार

Accident Wedding Video: इस वीडियो में देखा गया कि दूल्हा-दुल्हन की भव्य एंट्री के लिए एक बड़े कमल का डिजाइन तैयार किया गया था, जो कपड़े से बना हुआ था। प्लानिंग थी कि जब मेहमानों के सामने यह कमल खुलेगा, तो उसके भीतर से दूल्हा-दुल्हन सामने आएंगे, जिससे माहौल एक्साइटिंग हो जाएगा।

विज्ञापन
The bride and groom were disgraced at the wedding the hydraulic stage machine caught fire Video Viral
शादी में हुआ हादसा - फोटो : इंस्टाग्राम @ravi_arya_88

विस्तार

आज की शादियां सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं रहीं। अब हर कपल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग और हटकर करने की कोशिश में जुटा रहता है। चाहे दुल्हन की एंट्री हो, जयमाला की स्टेज हो या कपल डांस, हर पल को खास और फिल्मी बनाने की होड़ सी मच गई है। लेकिन इसी दिखावे और प्रयोग के चक्कर में कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो शादी को खुशी नहीं बल्कि दहशत का कारण बना देती हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में देखा गया कि दूल्हा-दुल्हन की भव्य एंट्री के लिए एक बड़े कमल का डिजाइन तैयार किया गया था, जो कपड़े से बना हुआ था। प्लानिंग थी कि जब मेहमानों के सामने यह कमल खुलेगा, तो उसके भीतर से दूल्हा-दुल्हन सामने आएंगे, जिससे माहौल एक्साइटिंग हो जाएगा, लेकिन प्लान के मुताबिक कमल के खिलने से पहले ही उसमें अचानक आग लग गई। वहां मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और कपल को बचाने के लिए दौड़ पड़े। सबने मिलकर उस कपड़े के कमल को खोला और किसी तरह दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान दूल्हा खुद भी जान बचाने की कोशिश करता नजर आया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ravi Arya (@ravi_arya_88)

विज्ञापन
विज्ञापन



यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही यह तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। किसी ने इसे दिल दहला देने वाला हादसा कहा, तो कुछ लोग मजाक उड़ाते भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "ऐसे बेवजह के नाटक क्यों करते हो?" दूसरे ने कहा, "किस्मत अच्छी थी जो दोनों बच गए।" तीसरे ने मजाक में लिखा, "लो जी, शादी तो हो गई।" चौथे ने कहा, "अब और करो ये फालतू के चोंचले।"

वीडियो देखकर कई लोग हुए कमेंट्स
वीडियो के कमेंट बॉक्स में ऐसे ही कई भद्दे और नाराजगी भरे कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की स्टंटबाजी से पहले सुरक्षा के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। यह घटना एक बड़ी चेतावनी है कि शादियों को अनोखा बनाने की चाह में अगर सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया, तो वह खुशी का दिन जीवनभर के डर में बदल सकता है। इसलिए ऐसे स्टंट से बच कर ही रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed